विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 24 April 2020

आज दिनांक 24 अप्रैल 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में एवं उत्तर  गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक है, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज प्रतिपदा तिथि सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक है जिसके बाद फिर द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। भरणी नक्षत्र शाम 06 बजकर 39 मिनट तक है फिर कृतिका नक्षत्र का आरंभ होगा। आज चंद्रमा आज अर्धरात्रि 01 बजकर 15 मिनट तक मेष जिसके बाद वृष राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक है। साथ ही आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 24 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सभी कार्यों में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करेंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर हैं। खर्च में कमी आएगी। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आमदनी में कमी आएगी। खर्च में वृद्धि हो सकती है। वहीं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन खुशनुमा है। किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है।

मिथुन राशि

आज आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है तभी सफलता प्राप्ति कर पाएंगे। विवाहितों के लिए दिन मध्यम हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। सेहत के प्रति ध्यान दें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह के उपाय

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी जिसे आप तत्परता के साथ करेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। आज आप अपनी भावनाओं को अपनी प्रेमीजन के साथ साझा करेंगे जो आपके रिश्तों में नई जान लाएगा।

सिंह राशि

आज आपके लाभ ही लाभ के योग हैं। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, कामयाबी अवश्य प्राप्त करेंगे। भाग्य आपके साथ है। किंतु ध्यान रहे आज के दिन कोई भी निर्णय भावनाओं में आ कर न लें अन्यथा दीर्घकालिक समय हेतु समस्या उत्पन्न हो सकती है। लोगों की नजरों में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

आज आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न हो उठेगा। लाभ ही लाभ के योग हैं। बस आप मेहनत करते जाएं। अपने मन की चिंताओं एवं दुविधाओं को दूर करें। पारिवारिक माहौल बेहतर है। मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र हेतु दिन अत्यंत ही लाभकारी है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र हेतु आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें। कार्यभार का गुस्सा घर परिवार पर उतारना आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

हीरा पहनने के लाभ एवं धारण विधि

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। मन प्रसन्न रहेगा। विवाहितों के लिए भले ही दिन सामान्य हो किंतु प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए अत्यंत ही खुशनुमा है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान दें। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु राशि

नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। आपको अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद है। मन प्रसन्न रहेगा। स्वजनों के साथ कहीं दूर लंबी यात्रा पर जाने हेतु योजना बना सकते हैं। सेहत के प्रति ध्यान दें, स्वास्थ संबंधी समस्या परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि

चेहरे पर गंभीरता की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर दुविधाजनक स्थिति में रहेंगे। तत्कालीन कार्यों के चयन में स्वयं को अक्षम महसूस करेंगे। समयानुसार समझदारी से कार्य करें। अपने शत्रुओं को नजरअंदाज ना करें।

अगर आपके घर में हैं ये वस्तुएं, तो उन्हें फौरन हटा दें

कुंभ राशि

मौसमी प्रभावों से बचे। वायरल आदि चारों तरफ फैला है जिनसे बचना आपकी जीवन रक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक है। अपनी वाणी पर संयम बरतें, आपके शब्द पारिवारिक कलह का कारण बन सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी।

मीन राशि

दिन खुशनुमा है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विवाहितों के लिए दिन प्रेम भरा है। सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ संबंधी समस्या आएंगी। घर के बच्चों को मार्गदर्शन देते रहें किंतु इन सब में आप उन पर अत्यधिक दबाव बनाने की चेष्ठा न करें अन्यथा बात बिगड़ सकती हैं।