विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 23 December 2019

आज दिनांक 23 दिसंबर 2019 है। आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि के दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक रहने के योग हैं। इस तिथि के बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। त्रयोदशी तिथि को हर महीने प्रदोष व्रत किया जाता है। आज सोमवार का दिन होने से सोम प्रदोष है। यह दिन आदिनाथ भगवान् शिव की पूजा-अर्चना का होता है। उनके निमित्त उपाय करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

साथ ही आज सूर्य और चंद्रमा की शुभ स्थिति से धृति योग बन रहा है। धृति योग पूरा दिन पूरी रात रहकर देर रात 3 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा।
इसके अतिरिक्त विशाखा नक्षत्र होने से मित्र योग भी दिनभर रहेगा। विशाखा नक्षत्र आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। विशाखा नक्षत्र आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 16वां नक्षत्र है।

इन तीनो शुभ योग धृति योग, विशाखा नक्षत्र और सोम प्रदोष से युक्त आज के दिन का 12 राशिफलों पर क्या प्रभाव रहेगा। आइये देखते है आज के राशिफल द्वारा आज का यह शुभ दिन किन-किन राशि के जातकों के लिए मंगलकारी है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। छात्रों के लिए नए अवसर खुलने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। सेहत की स्तिथि सामान्य रहेगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों से ख्याति प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन अत्यंत लाभकारी है। लंबे समय बाद कुछ पुराने मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक कार्यो के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक निवेशों से बचें। कोई बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें, अन्यथा नयी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सेहत के मामले में दिन मिला जुला रहेगा।

सिंह राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक निवेशों में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवादों से बचें, अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। दोस्तों की मदद से आपके कार्य योजनानुसार पूर्ण सफल होगे। आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

किसी भी काम को करते समय अपने मन को शांत रखने का प्रयत्न्न करें। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ही लें। मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा | वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी आज का दिन मंगलकारी रहेगा।

मकर राशि

दिन मध्यम रहेगा। धन की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। घरेलु कार्यो में भी व्यय बढ़ेगा। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमीजन के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं।

कुंभ राशि

किस्मत का पूरा-पूरा साथ आज मिलता दिख रहा है। माता-पिता आपको कोई बड़ा उपहार दे सकते हैं। आप मानसिक रूप बहुत ही खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमीजन से तालमेल बढ़ेगा।

मीन राशि

आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ आपके कर्मियों से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिति बेहतर होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।