विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 22 March 2020

आज दिनांक 22 मार्च 2020 चैत्र कृष्णा की त्रयोदशी तिथि एवं दिन रविवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक है। वहीं त्रयोदशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक है, फिर चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा।

आज शतभिषा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 26 मिनट तक है। फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ हो रहा है। साथ ही साध्य योग अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक है  उपरांत शुभ योग का आरंभ तय है।

वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक है। शकुनि करण का आरंभ भी होगा। इस दिन चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। वहीं गौधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 21 मिनट से शाम 06 बजकर 45 मिनट तक है। शुभ मुहूर्त में अमृत काल दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 12 मिनट तक है, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से शाम 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 22 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

सचेत रहें, आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। कारोबार में लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

सभी कार्यों में मन फुर्तीला रहेगा। सभी कार्यों में अग्रसर रहेंगे और बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सेहत के स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग हैं।

सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

मिथुम राशि

कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ कार्य करेंगे जिसके आपके अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि

कारोबारियों के लिए लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आ सकता हैं। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पारिवारिक सुख की अनुभूति होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज भाग्य आपके साथ है। सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन बेहतर है। पारिवारिक खुशियां बरकरार रहेगी।

अच्छी सेहत के लिए वास्तु उपाय जो जुड़े हैं आपकी रसोई से

कन्या राशि

पूजा-पाठ आदि में मन लगेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य का संपादन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्य भार बढ़ेगा। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन संघर्षमय है जिससे जूझने की आवश्यकता है। गृहस्थ कलह क्लेशों से दूर रहने की कोशिश करें। मानसिक अशांति बनी रहेगी। रणनीति अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

दिन उतार चढ़ाव युक्त है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कोई बड़ी परेशानी उतपन्न हो सकती है। आज पारिवारिक सुख बना रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतरीन है। मन खुशी से भरा रहेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके हर्षोल्लास में वृद्धि करेगी। इस यात्रा में अपनों का साथ भी प्राप्त हो सकता हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के आज आर्थिक उन्नति के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने की संभावना है। यात्रा पर जाने में संकोच ना करे। यह यात्रा आपकी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

कुम्भ राशि

सेहत से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या उत्पन्न होगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें। मौसम प्रभाव भी आप पर अपना रंग दिखा सकता है। वहीं पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन राशि

आज आप अपने सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की चेष्टा करेंगे। अपने कार्य को लेकर गंभीरता दिखेंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के योग हैं।