विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 22 जून 2020

Dainik Rashifal 22 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। सेहत से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, घर-परिवार में सभी खुश रहेंगे। आपको आपके मनपसंद का भोजन गृहण करने को मिलेगा। इसमें आपको थोड़ी परहेजी बरतने की आवश्यकता है। दोपहर के बाद कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों से भेंट होगी जो आपकी उन्नति को कई गुना अधिक बढ़ा देंगे। आर्थिक मामले में दिन लाभप्रद है, आपकी मेहनत आपको अच्छे परिणाम दर्शाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी से बेहतर संबंध बनाकर रखें। घर-परिवार को लेकर समय दे पाना आपके लिए कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यो के कारण मन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा।

मिथुन राशि

घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके कार्य कौशल की तारीफ हो सकती हैं। प्रेम जीवन में दिनमान बढ़िया रहेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान देंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

ये भी  पढ़ें: नंदी से जुड़ी रहस्यमयी बातें, शिव मंदिर में क्यों पूजे जाते हैं नंदेश्वर?

कर्क राशि

माता जी के सहयोग से घर-परिवार की स्थिति में सुख-शांति आने की संभावना है। आज किसी बड़ी दुर्घटना के होने के योग है, अपना तथा अपने स्वजनों का विशेष ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ रही है, इसको लेकर अधिक चिंतित ना हो। मेहनत से कार्य करने की चेष्टा करें। पारिवारिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतरीन होने के योग हैं। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपके खिलाफ कोई नई रणनीति बना रहे हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अत्यंत सुखद है। कार्यक्षेत्र आपके उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आज आपका मन भटकाव। में पड़ सकता है, मन में मची उथल-पुथल को शांति प्रदान करने की चेष्टा करें।

कन्या राशि

किसी बात को लेकर मन प्रसन्न रहेगा, अपने मन ही मन खुद में खो कर उन बातों को याद कर कर मुस्कुराएंगे। मानसिक प्रसन्नता के कारण सभी कार्य में आप का मन लगेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन बढ़िया व्यतीत होगा, प्रेमीजन के सहयोग से आपके कार्य बन सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में कुछ ठीक नहीं है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

आज आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है, उच्च अधिकारी से किसी बात को लेकर थोड़ी नोकझोंक हो सकती हैं, कार्यक्षेत्र में सारी परिस्थितियां कार्य क्षेत्रके विपरीत उत्पन्न हो रही हैं, जिस वजह से आपकी नौकरी पर संकट मंडरा सकता है। आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, आर्थिक मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है। अपने क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

ये भी  पढ़ें: कमजोर ग्रहों को प्रबल बनाएंगे ये उपाय

वृश्चिक राशि

आज शाम तक आपके घर किसी विशेष विद्वतजनों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, आपको आज उनके क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है। अचल संपत्ति संबंधित मसलों पर विचार कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिस वजह से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

आज आपके लाभ के योग हैं। आपके बढ़ रहे लाभ की वजह से आप अपनी संपत्ति से जुड़ी योजनाओं को पूर्ण करने में सफल होंगे। वही अचल संपत्ति के मामले जैसे जमीन आदि से जुड़े मसलों पर पूरी जांच परख करने की आवश्यकता है अन्यथा किसी विवादित जमीन में आपका धन अटक सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की सेहत के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याएं उभर कर आ सकती  हैं। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे एवं उसमें अपना धन भी लगाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान मध्यम है। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रेमीजन से अपनी बातें साझा करेंगे।

कुंभ राशि

मन धार्मिक क्रियाकलाप की ओर अग्रसर होगा। आज आपको किसी विशिष्ट जन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा जो आपके जीवन के नए पथ को दर्शाएगा। आज के दिन आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षों से भरा हो सकता है। आपके समक्ष अनेकों प्रकार की समस्याएं आएंगी जिनका सूझबूझ के साथ डटकर सामना करेंगे। अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।