विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 22 April 2020

आज दिनांक 22 अप्रैल 2020 बैशाख मास के कृष्णा पक्ष की अमावस्या तिथि एवं दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और उत्तर गोलार्द्ध में अवस्थित है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक है, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

अमावस्या तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 07 बजकर 56 मिनट तक है जिसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो रहा है। रेवती नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक है जिसे पश्चात अश्विनी तिथि का आरंभ हो जाएगा। विष्कुंभ योग रात्रि 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा, फिर प्रीति योग का आरंभ होगा। आज चंद्रमा दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक मीन राशि मे और उसके बाद मेष राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अमृत काल सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 22 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र के प्रति विशेष ध्यान देंगे। अधिकाधिक मेहनत करेंगे जो आपकी प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेगा जिसमें स्वजनों का सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे किंतु आपको अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। सर्दी जुकाम आदि से बचें। पेट संबंधी रोग उभर सकता है।

मिथुन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग खुशी प्रदान करेगा। प्रेमजीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन रोमांचक है, प्रेमी जन का साथ प्राप्त होगा साथ ही आपसी समझ विकसित होगी। दिन आरामदायक रहेगा।

कर्क राशि

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। घर के बच्चों पर ध्यान दें। घर के बच्चे बिगड़ रहे हैं, उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। स्वास्थ्य के मामले में आज पारिवारिक स्थिति प्रतिकूल है।

ये भी पढ़ें:

सिंह राशि

दिन मिलाजुला है। एक तरफ कार्यक्षेत्र को लेकर मन प्रसन्न रहेगा एवं आप जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर रिश्तो के मामले में दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है, अतः दोनों को संभाल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

दिन बेहतर है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा। प्रेमीजन आपसे अपने मन की बात कहेंगे जिससे आप भावुक हो सकते हैं। मन खुश रहेगा। वही दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

तुला राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। किसी सरकारी योजना आदि से धन प्राप्ति हो सकती है। आप लोगों की मदद हेतु तत्पर रहेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

वृश्चिक राशि

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक मेहनत करना पड़ सकती है। आलस्य का त्याग करें। सेहत के मामले में दिन मध्यम है। घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर से कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु राशि

दिन ठीक नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, कहीं का गुस्सा कहीं ना निकाले अन्यथा आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। सोच--समझकर ही बोले। संतान की ओर से मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है।

मकर राशि

अपने शत्रुओं से सजग रहें, वे आप के विरुद्ध साजिश कर रहे हैं। जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं। अतः कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ समझदारी का भी प्रयोग करें। आपकी बौद्धिकता आपके परिश्रम को घटाकर कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम दिला सकती हैं।

कुम्भ राशि

अधिकाधिक परिश्रम करें। छोटी-मोटी हार पर हताश ना हो, हिम्मत बनाए रखें और कार्यक्षेत्र में डट कर कार्य करें। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है जिसे प्रेम पूर्वक समझाने की चेष्टा करें।

मीन राशि

सेवा भाव जरूरी है किंतु लोकहित में अपने हित को नजरअंदाज कर देना ठीक नहीं है। आप कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देंगे किंतु आपको अपने घर परिवार के रिश्तो के लिए भी समय देने की आवश्यकता है।