विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

21 दिसंबर 2019 राशिफल

Dainik Rashifal 21 December 2019

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है। आज का दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित  है। ग्रहों की स्थिति को अगर देखें तो राहु मिथनु राशि में हैं। तुला में चंद्रमा और मंगल स्पष्ठ हो रहे हैं। मंगल सुबह दस बजे के बाद तुला में प्रवेश कर रहा हैं। बुध वृश्चिक राशि में है तो धनु में सूर्य, केतु, शनि और गुरु हैं। वहीं शुक्र इस समय मकर राशि में चल रहा हैं।

राशिफल निकालने के लिए पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है। यहाँ सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है, जो आपके दैनिक कार्यक्रम की योजनाओं के निर्धारण करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, सेहत आदि के साथ दिन भर में होने वाली मंगल-अमंगल घटनाओं का भविष्यफल है। तो चलिए देखते हैं क्या कहते हैं आपके आज के भाग्य के तारे….

मेष राशि

आज के दिन आर्थिक लाभ के कई मार्ग खुलने के योग हैं। व्यवसाय में आर्थिक उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मन में चंचलता रहेगी। घर में बड़े-बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

आज आपके शत्रु हिंसक हो सकते हैं। अपने कार्यो को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। व्यर्थ के वाद-विवादों से बचने का प्रयत्न करें। अनावश्यक व्यय में अधिकता रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि

आपके पुराने आर्थिक कर्ज समाप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। आज आप चतुराई के साथ कार्य लेंगे। भावनाओ में बहकर निर्णय न लें। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक किसी अचल संपत्ति की खरीद पर विचार कर सकते हैं। वहीं घरेलु तौर पर आर्थिक समय मध्यम रहेगा जो आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक क्लेश से मन चिड़चिड़ा रहेगा। प्रेम संबंधों में समय सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के आज किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होने की संभावना है। आपका मन फुर्तीला रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

आज आपको अपने घर में खुशनुमा माहौल प्राप्त होगा। आपके सभी अपनों का साथ प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक निवेश से बचने की चेष्ठा करें। किसी बात को लेकर मन उत्साहित रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। मानसिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। घर में अशांति एवं क्लेश का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी बौद्धिक क्षमता आपको सम्मान दिलाएगी। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। आपके लग्न में मारकेश दिख रहे हैं  जो संकट उत्पन्न कर सकता है।

धनु राशि

कार्यस्थल पर आपकी तरक्की के सुनिश्चित योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शासन संबंधी कार्यो में सत्ता पक्ष अनुकूल रहेगा। किसी वरिष्ठ का भी साथ मिल सकता है।

मकर राशि

आज आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति के आसार है। उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। आपको किसी बात का भय सता सकता है। परिवार में खुशियां रहेगी। मन में प्रेम भाव रहेगा।

कुंभ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा मुकान हासिल कर सकते हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखने का प्रयत्न करें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदयी रहेगा। किसी बड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामलों में दिन अनुकूल नहीं है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखे।