विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 मई 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 2 May 2020

आज दिनांक 2 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन शनिवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक है, अतः इस दौरान कोई भी शुभ काम ना करें।

आज नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। मघा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक है जिसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। वहीं वृद्धि योग दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, जिसके पश्चात ध्रुब धु्रव योग का आरंभ हो जाएगा। साथ ही कौलव करण सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक बना है जिसके बाद गर करण का चलेगा।

आज चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 2 मई 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

कार्यों के के प्रति अधिक सक्रिय होंगे क्योंकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं। आमदनी के नये-नये मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, आपसी सहयोग भाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में खूब मन लगेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, अपनी वाणी पर संयम रखें साथ ही प्रेम से भरे शब्दों का प्रयोग करे। परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

वृषभ राशि

दिन बेहतर है। किसी नए कार्य में अपना हाथ लगाएंगे जिस में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं किंतु आपको समझदारी एवं धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी हैं, समाज सेवा हेतु किसी नई शोध को पूर्ण कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्य सम्बंधित मामलों में आप उन्नति करेंगे।

ये भी पढ़ें:- नवग्रह के उपाय जो करेंगे सभी ग्रह दोष समाप्त

मिथुन राशि

सामाजिक कार्य हेतु भावनाएं जागृत होगी जो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन मंगलकारी है, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों का हित करना आपकी राजनीतिक करियर हेतु उन्नति प्रदान करेगा। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी तो वहीं आपके खर्चे में भी बढ़ोतरी हो रही है। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।

कर्क राशि

यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का प्रयोग करना आज के लिए अमंगलकारी है, दुर्घटना आदि के होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं, पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा। व्यापार में लाभ ही लाभ होंगे। किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु घर-परिवार में विचार विमर्श करेंगे। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं किंतु किसी भी निर्णय को लेते वक्त घर के वरिष्ठ सदस्यों की बातों को ध्यान में रखें।

क्या है बुद्ध पूर्णिमा की तिथि और क्या है इस दिन का महत्त्व?

सिंह राशि

दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। भाग्य आपके साथ नहीं है, अतः सतर्कता से कार्य करें। हालांकि आपकी कड़ी मेहनत एवं लगन आपको आपके कार्य में सफलता दिलाएगी किंतु ध्यान रहे आज आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय न लें। निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान होना तय है। घर-परिवार में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा होगी। आमदनी होने की संभावना है। घर-परिवार के लोगों का आप के प्रति स्नेह आपको बल देगा।

कन्या राशि

दिन सुखद है, सभी कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत ही लाभकारी है, आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त होंगे। प्रेमीजन का सहयोग बना रहेगा, उनके द्वारा दिया जा रहा हौसला आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति में मदद करेगा। संतान सम्बंधित किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। संतान के व्यवहार परिवर्तन से आप दुखी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे, उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। नुकसान झेलना पड़ेगा। किसी नये कार्य में हाथ लगाने से स्थिति सामान्य हो सकती है। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा, आज आप किसी गहन चिंतन में डूबे रह सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपको आपके जीवन में दीर्घकालिक अवधि तक प्रभावित करेगा। अतः सोच समझ कर फैसला लें। कर्ज़ का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, उसे चुकाने हेतु मार्ग ढूंढें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण होगा। माता की ओर से अचल संपत्ति का लाभ हो सकता है किंतु आप अपने निजी आर्थिक लाभ हेतु पारिवारिक रिश्तों में कलह क्लेश उत्पन्न ना होने दें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन खुशी से भर उठेगा। किसी स्वजन की कमी का एहसास होगा।

धनु राशि

लोकलुभावन योजनाओं में ना पड़े अन्यथा आप स्वयं का नुकसान कर लेंगे। मेहनत से कार्य कर प्रगति करें। पदोन्नति होने की संभावना है। आपकी मेहनत एवं लगन से आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। आप अपने घर के अंदर रहने का प्रयत्न करें, घर के बाहर जाना, वाहन आदि का प्रयोग आपके लिए अमंगलकारी है। किसी दुर्घटना आदि के होने की संभावना है। आप किसी नयी कला को सीखने का प्रयत्न करेंगे।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। किसी रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्य में रुचि जागृत होगी। आज आपकी कला देखकर लोग दंग रह जाएंगे। गायन, वादन, संगीत, लेखन आदि में अपना हाथ लगाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है लेकिन आप अपने सरल एवं प्रेम भाव से उनका मन जीत लेंगे जिससे स्थितियां सामान्य बन जाएगी। मन सकारात्मक रहेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होंगी। मौसमी प्रभाव आप पर अपना दुष्प्रभाव दिखाएगा। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में होगा जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के चक्कर में अपनी सेहत को प्रभावित न होने दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनेकानेक समस्याएं आएंगी जिससे आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। शारीरिक थकावट का अनुभव करेंगे, कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है, सेहत पर ध्यान दें। खानपान में स्वास्थ्यवर्धक तत्वों को शामिल करें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा जिससे आप की स्थितियां अनुकूल होंगी।