विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 2 April 2020

आज दिनांक 2 अप्रैल 2020 चैत्र शुक्ला की नवमी तिथी तथा दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। आज राहु काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक है। वहीं नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगी जिसके उपरांत दशमी तिथि का आरंभ होगा।

पुनर्वसु नक्षत्र सायं 07 बजकर 28 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी। साथ ही अतिगण्ड योग अपराह्न 03 बजकर 21 मिनट तक बना है फिर सुकर्मा योग का आरंभ और  बालव करण अपराह्न 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा जिसके बाद तैतिल करण का आरंभ हो रहा है। आज चंद्रमा दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 2 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आपका दिन काफी वयस्तता पूर्ण होगा। एक तरफ कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी तो दूसरी ओर पारिवारिक आवश्यकता भी है जिससे आप मानसिक तौर पर अशांत रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है इसलिए सेहत का ख्याल रखें।

पितृ दोष के कारण एवं उपाय

वृषभ राशि

दिन आनंदमय है। घर मे शुभ कार्य होंगे। किसी से नोक-झोंक होने की संभावना है, अतः अपनी वाणी पर संयम बरतें। दाम्पत्य जीवन सुखद है, आपसी समझ मे वृद्धि होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी है। आज आप किसी पूजा-पाठ समारोह आदि में सम्मिलित होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति बरकरार रहेगी। अपनों के साथ दिन खुशियों से भरा है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपनों के बीच स्नेह बढ़ेगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आयेगी।

जानिए क्या है गोमेद रत्न के फायदे

सिंह राशि

पिता का सहयोग एवं स्नेह प्राप्त होगा। माता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग बना रहेगा।

कन्या राशि

मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल बेहतर है, आज घर-परिवार के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। घर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करने का अवसर प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। बिना मतलब के किसी बात पर घर में कलह उत्पन्न हो सकता है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति इसमें स्थिरता डालने का काम करेगी। किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें, बिना मतलब किसी से न उलझें। एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित हो सकता है।

धनु राशि

घर से बाहर जाने से बचें। सेहत का विशेष ख्याल रखें, आपके पुराने रोग उभर सकते हैं। घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे। माता का स्नेह एवं सहयोग बल देगा। दाम्पत्य जीवन समान्य है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के यात्रा के योग है। निसंदेह यह यात्रा आपके कार्यक्षेत्र हेतु शुभ फलदाई है, किंतु यह आपके जीवन हेतु नये संकट खड़े कर सकती है।  किसी अनहोनी के होने की संभावना है, वाहन चलाने से बचें।

कुम्भ राशि

दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा किन्तु उन्नति के योग नहीं है। दैनिक लाभ में भी कमी आएगी। खर्च में भी वृद्धि होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार कर सकते हैं। घर-परिवार का सहयोग बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद से भरा है। आज आप अनेकानेक स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ ही शुभ कार्य में भी सम्मिलित होंगे। आज आपका मन प्रसन्न एवं पुलकित रहेगा।