विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 18 जून 2020

Dainik Rashifal 18 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रहेगा, हालांकि आमदनी में वृद्धि होगी। दोपहर तक आपके कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं दोपहर के बाद परिस्थितियां विपरीत हो जाएगी। आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी जिनका आप निडरता से सामना करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर मन में उथल-पुथल मची रहेगी।

वृषभ राशि

दोपहर तक आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी जो आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। हालांकि दोपहर के बाद स्थिति आपके लिए अनुकूल हो जाएंगी। आज आपके अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। आप की बौद्धिकता एवं दूरदर्शिता लोगों का ध्यान आपकी और आकर्षित करेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि

आपकी वाक शैली एवं आपका आत्मविश्वास आपके सभी कार्य बनाने में मददगार होगा। आप अपनी वाकपटुता से दूसरों को अपनी बात के लिए राजी करवाने में कामयाब होंगे जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। नौकरी पेशा लोगों के पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: जानिए क्या करे क्या ना करें बृहस्पतिवार के दिन

कर्क राशि

दोपहर तक कार्यक्षेत्र में आप एकाग्र चित्त होकर मन लगाकर कार्य करेंगे किंतु उसके बाद भटकाव की स्थिति उत्पन्न होगी। आपका कार्य में मन नहीं लगेगा जो आपके लिए नुकसान देह हो सकता है। वैवाहिक जीवन की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, आपके बीच के तनाव बढ़ते जा रहे हैं। वही प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। कारोबार में निवेश आदि के मामले में सतर्कता बरतें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि हो सकता है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए सुखद एवं लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेमीजन का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, समस्या की गहराई तक पहुंचने का प्रयत्न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए मददगार सिद्ध हो सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन मंगलकारी हैं। प्रेम जीवन में भी आज खुशहाली बनी रहेंगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। आपके समक्ष समस्याएं आएंगी जो आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। सभी कार्य आपके अनुसार होंगे। कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। अपने कार्यक्षेत्र के विकास हेतु किसी विशेष तथ्य पर विचार विमर्श करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेवजह बहस ना करें अन्यथा यह आपके लिए आगे चलकर संकट उत्पन्न कर सकता है। आपके शत्रु आज आप पर हावी होने का प्रयत्न करेंगे, उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज के दिन सावधानी बरतकर सतर्कता से कार्य करने का है, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि

आप अपने आत्मविश्वास को डिगने ना दें अन्यथा आप के मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आप सही होते हुए भी दूसरों के समक्ष गलत साबित हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, आपके पुराने चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे एवं आप एक-दूसरे को समझने हेतु प्रयत्न करेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको अधिक समय देने की आवश्यकता है।

मकर राशि

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आप पढ़ाई-लिखाई से दूर भागने का प्रयत्न करेंगे जो आपके भविष्य हेतु ठीक नहीं है। हालांकि कारोबार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके खर्च में वृद्धि होगी किंतु आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, यह खर्च आपके परिवार की आवश्यकता की पूर्ति हेतु आवश्यक है।

कुंभ राशि

सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी वाकपटुता एवं हाजिर जवाबी से कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज आप के मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने प्रेमीजन के किसी बड़ी कामयाबी का माध्यम बन सकते हैं। आज किसी यात्रा के योग हैं, यह यात्रा आप के लिए ठीक नहीं है, इसलिए इसे टालने का प्रयत्न करें।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आपको अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिसमें आपका आत्मविश्वास एवं आपकी दृढ़ता सहयोगी रहेंगे। कारोबार से संबंधित आपको किसी विशेषज्ञ अथवा ज्ञानी व्यक्ति से वार्तालाप का अवसर प्राप्त होगा जिसके पश्चात आपके मन में कुछ बेहतरीन रचनात्मक विचार उभरेंगे जो आपके लिए एवं आपके कारोबार की उन्नति हेतु लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा है।