विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 जनवरी 2020 राशिफल

aaj ka dainik rashifal 18 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शनिवार है जिसमें ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है। आज राहु, मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा, तुला राशि के हो चुके हैं तो वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर है। धनु राशि में शनि, केतु और गुरु हैं जबकि मकर राशि में सूर्य और बुध हैं। वहीं कुंभ राशि में शुक्र का गोचर चल रहा है।

इतने योगों एवं ग्रह गोचर स्तिथि के बाद आइये अब जानते हैं आज 18 जनवरी 2020 का 12 सितारों के लिए कैसा समय लाएगा आज के दैनिक राशिफल द्वारा। इस राशिफल की गणना हमने चंद्र की स्थिति के आधार सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके सफल दिन एवं मांगलिक जीवन की प्रार्थना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

दिन बेहतर है। वाणी पर संयम रखने का प्रयत्न करें। किसी से बेकार में ना उलझें। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अपनों का सहयोग बना रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, अपना ख्याल रखें।

वृषभ राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आपके विरोधी आप पर सक्रिय रहेंगे। सूझबूझ और समझ के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित रहेंगे जिस वजह से कार्यों में मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। मित्रों का सहयोग आपके कार्य में सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। परिवार का सहयोग बना रहेगा किंतु घर में किसी बात को लेकर पहले से जो क्लेश चल रहा है, उसे ठीक करने की सख्त आवश्यकता है। आज अपना समय अपने रिश्तो को दे।

सिंह राशि

आज आप जोश में रहेंगे। सभी कार्यों को मन लगाकर, मेहनत एवं उल्लास के साथ पूर्ण करेंगे। अपनों का सहयोग आपको हिम्मत प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी।

कन्या राशि

घर के किसी सदस्य को सेहत से सम्बंधित परेशानी हो सकती है जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। आप स्वयं भी मौसमी प्रभाव से ग्रसित रहेंगे। छात्रों के लिए दिन कुछ खास नहीं होगा, आज आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लाभ के योग है। अचानक कहीं से धन लाभ संभव है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप किसी अचल संपत्ति के क्रय में कामयाब होंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृश्चिक राशि

किसी कार्य हेतु लंबे समय से की जा रही मेहनत आज फलदाई होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। दिन बेहतर है।

ये भी पढ़ें :-

धनु राशि

दिन बेहतर है। आर्थिक आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। कारोबार में लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक स्नेह बना रहेगा।

मकर राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। अटके कार्य बनेंगे। जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत की जा रही थी, उसके परिणाम आज प्राप्त होंगे। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुम्भ राशि

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से थोड़ी अनबन हो सकती हैं। आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती हैं। मानसिक प्रसन्नता बनाए रखें।

मीन राशि

कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों या तजुर्बे वाले इंसान से सलाह लेने की आवश्यकता है। मानसिक दुविधा की स्थिति में रहेंगे। सेहत की स्थिति बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं। दंपति जीवन में खुशहाली बढेंगी।