विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 17 March 2020

आज दिनांक 17 मार्च 2020 चैत्र कृष्ण की नवमी तिथि और दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 24 मिनट तक है। फिर दशमी तिथि का आरंभ हो रहा है। वहीं मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ है। साथ ही आज व्यतीपात योग मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक है, फिर वरीयान योग का आरंभ होगा।

आज चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा जबकि शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 17 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन व्यस्तापूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों दिन कुछ ठीक नहीं है। अचानक आर्थिक खर्च में बढ़ोतरी होगी जिससे मन विचलित रहेगा। परिवारजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थ माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सच्चा प्यार पाने के उपाय

वृषभ राशि

वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहतर हैं। आपकी लगन आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

कारोबार हेतु दिन मंगलकारी हैं। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटकी हुई बाधाएं दूर होंगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि

आज आप किसी अचल संपत्ति का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कानूनी मामले में आ रही समस्या समाप्त होंगी। आर्थिक लाभ के पूरे आसार हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी।

सिंह राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं किन्तु आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी प्रभाव आप पर हावी रहेगा। घर परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप अपने सभी कार्य योजना अनुसार संपन्न करेंगे। बड़े छोटों के साथ प्रेम से बरतें। अपने रिश्तो को सुधारने का महत्वपूर्ण दिन है। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

शनि के बुरे प्रभाव को दूर करने के उपाय

तुला राशि

आज आपको वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कारोबार में लाभ के योग है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए बेहतर नहीं है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा। मानसिक परेशानी भी हो सकती है। आपकी व्यस्तता का असर आपके दांपत्य जीवन पर दिखेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के सदस्यों से उलझने का प्रयत्न करें।

मकर राशि

आज आप कहीं किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जिससे मानसिक शांति एवं प्रसन्ता मिलेगी। पुराने अटके हुए कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, सचेत रहें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों की आज आर्थिक उन्नति होगी। कार्य क्षेत्र में मेहनत से कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के लिए दिन कुछ खास ठीक नहीं हैं, रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। समझदारी से काम ले।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का अपने किसी स्वजन से वाद विवाद हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको सब का सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।