विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 16 March 2020

आज दिनांक 16 मार्च चैत्र कृष्ण की अष्टमी तिथि है एवं दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान किसी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। साथ ही आज अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजे तक है जिसके उपरांत नवमी तिथि का आरंभ हो रहा है। ज्येष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगा जिसके बाद मूल नक्षत्र का आरंभ हो रहा है। वहीं सिद्धि योग अपराह्न 01 बजकर 31 मिनट तक है जिसके उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ है।

आज बालव करण अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक है फिर तैतिल करण का आरंभ तय है। साथ ही आज चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक है और विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 16 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में लाभ के योग हैं। अचल संपत्तियों के क्रय पर विचार कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपके सभी कार्य योजना अनुसार संपन्न होंगे।

पितृ दोष के कारण एवं उपाय

वृषभ राशि

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी समारोह में सरीख होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए मंगलकारी है। आज अपने शत्रुओं से सचेत रहें। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रह सकता है। किसी से अन्यथा उलझने का प्रयत्न न करें। किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले कई बार विचार कर लें।

नवविवाहित जोड़े सुखी दांपत्य जीवन चाहते हैं तो अपनाएं ये वास्तु उपाय

कर्क राशि

दिन बेहतर है। आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपना कार्य समय पर पूर्ण करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में दिनमान कुछ ठीक नही है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। अचल संपत्ति का विस्तार होगा। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल साबित होगा।

कन्या राशि

आज आप अपने कारोबार में नवीनता लाने का प्रयत्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन भी करेंगे। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। किसी से अनायास उलझने का प्रयत्न करें। पारिवारिक स्थिति अशांतिपूर्ण रह सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में आज कमी आ सकती है। नकारात्मक विचारों से बचे रहें। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

एक तरफ आपके आर्थिक लाभ के योग हैं तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक व्यय में भी वृद्धि होगी। फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

आज आपका किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। पारिवारिक लोगों से मनमुटाव हो सकते हैं। आर्थिक निवेश में सावधानी बरतें एवं सोच समझकर ही करें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भौतिक सुखों की इच्छा आपके आर्थिक व्यय में वृद्धि करेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

कुम्भ राशि

अपने शत्रुओं से सावधान रहें। अपने मन की बातें किसी पर यूं ही भरोसा कर साझा ना करें। आपके आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी साथ ही मानसिक तनाव बना हुआ रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि

आज भाग्य आपके साथ हैं। आपके सभी कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्य योजना अनुसार संपन्न होंगे। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। कहीं दूर यात्रा के योग बन रहे हैं।