विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 16 जून 2020

Dainik Rashifal 16 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के दिन सुखद रहेगा। आपके पुराने मानसिक तनाव में कमी आएगी। आर्थिक मामले लाभकारी फल देंगे। खर्च में कमी आएंगी। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा व्यतीत होगा। वही प्रेम जीवन में आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है, स्थिति बिगड़ सकती हैं।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आज आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार की समस्याएं आएंगी। आपके आर्थिक मामले भी कुछ ठीक नहीं है। खर्च में वृद्धि होगी। आपके पुराने रुके कार्य संपन्न हो जाएंगे जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपके कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी है। आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। सभी कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है जिसे आप अपनी सूझबूझ व समझदारी के साथ संभाल लेंगे। भटकाव से अपने कार्य में मन लगाएं। प्रेम जीवन खुशनुमा है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का बढ़िया रहेगा। हालांकि आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं, तभी शुभ परिणाम की प्राप्ति कर पाने में सफल होंगे। आप अपने जीवनसाथी से किसी गहरे रहस्य को साझा करेंगे। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रेमी जन को खुश रखने हेतु अनेकों प्रयत्न कर सकते हैं किंतु उनकी नाराजगी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: नवग्रह दोष निवारण के उपाय

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के भाग्य की वजह से कई अटके कार्य बन जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के आज आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातको के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगो के बीच प्रेम भाव विकसित होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दिन भर किसी बात को लेकर गहन चिंतन में डूबे रहेंगे। हालांकि आज का भाग्य आपका बेहतर है, इस वजह से आज आपकी तनिक मेहनत पर भी कार्य बन जाएंगे एवं कोई भी कार्य नहीं अटकेगा। आज के दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को प्रेमीजन की ओर से आपके मानसिक तनाव के निवारण हेतु उपाय मिल सकता है। वही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन तनावपूर्ण बना रहेगा।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आप मुनाफा कमाएंगे। आज आपके लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या उत्पन्न होंगी। नवविवाहित जातकों के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक होंगी जो आपके बीच प्रेम को बढ़ाने का कार्य करेगी। कुल मिला कर दिन बढ़िया ही व्यतीत होगा। कारोबार में भी उचित परिणाम की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे, किसी धर्म-कर्म से जुड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन बढ़िया व्यतीत होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी भी प्राप्त होगी। आज के दिन की जाने वाली यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है, इससे बचने का प्रयत्न करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के आज लाभ ही लाभ होंगे। इस राशि के मध्यमवर्गीय व्यापारियों को उन्नति हेतु नया आयाम मिल सकता है जो दीर्घकालिक समय में आपके लिए लाभ का नया स्रोत बनेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कानूनी मामलों में आज फैंसला आपके हित में आएगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा है।

मकर राशि

आज आपके अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बेहतरीन तरीके से निभाने का प्रयत्न करेंगे। किसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप डटकर मुकाबला करेंगे एवं उसमें आप जीत भी हासिल करेंगे। प्रेम जीवन में  खुशियां बनी रहेंगी, रिश्ते मधुर होंगे। किसी अन्य के हस्तक्षेप से बचें।

कुंभ राशि

आपका खर्च सामान्य ही रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए परिवर्तनकारी रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आप अपना आर्थिक व्यय करेंगे। दांपत्य जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल प्रतीत हो सकती है। किसी बात को लेकर आपका आज मन व्याकुल रहेगा। वही प्रेम जीवन में दिन मान ठीक-ठाक ही रहेगा।

मीन राशि

घर-परिवार के मामलों से दूर रहने की चेष्टा करें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। वही प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। संतान आपके कार्यक्षेत्र हेतु जतन करेंगे जिसे देखकर आपके घर के कुछ सदस्य आपसे खिन्न हो सकते हैं।