विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 16 दिसंबर 2019

Dainik Rashifal 16 December 2019

मेष राशि

मेष राशि वालो के लिए आज का दिन अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय विषय में लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप भूमि को खरीदने या बेचने से सम्बंधित कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। संतान पक्ष के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे जिससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। प्रेम सम्बन्धी रिश्तों के लिए आज का दिन वरदान साबित हो सकता है। आज प्रियजन के साथ हुए सारे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। पिछले दिनों रिश्तों में आये उतार-चढ़ाव को समाप्त करने का सुनहरा अवसर है। आज आपके मानशिक तनाव में कमी होगी जिससे आप सुख का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि

आज आपके नेतृत्त्व क्षमता, निर्णयशक्ति एवं कार्यकौशल की प्रसंशा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा एवं चहु ओर सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आपके कार्यो के विस्तार के योग बनने के आसार है, जिससे आमदनी भी बढ़ सकती है। छोटे भाई बहनों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। आज आपकी वजह से आपके पिता के सम्मान में वृद्धि होगी जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की को देख कर आपके शत्रुओं के पसीने छूटेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी बढ़ेंगे।

मिथुन राशि

यदि आप संगीत जगत से जुड़े है तो आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा जिससे आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के यहाँ समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। भिन्न-भिन्न लजीज व्यंजनों का लूप्त उठाने के अवसर मिलेंगे। आज प्रेमी-प्रेमिकाओ का एक दूसरे के प्रति रुझान बढ़ेगा जिससे संबंधों में मीठास बढ़ेगी। आज आपकी वाणी प्रभावी रहेगी जिसे आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। न्यायालय सम्बंधित मामलो एवं लेनदेन में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन नौकरी पेशा लोगों को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। आपके पद में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले रहे है तो आप का दिन आपकी सफलता के लिए हितकारी है। भौतिक सुख की वृद्धि हेतु किसी नई वस्तु की खरीद पर विचार कर सकते हैं। किसी पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। देखें सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

सिंह राशि

सिंह राशि वालो के लिए यह दिन नयी सफलताओ को हासिल करने का है। आज आपके साहस एवं पराक्रम में अदम्य वृद्धि होगी। आज आप कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे मानसिक थकावट एवं शारीरिक थकावट में वृद्धि होगी एवं इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर साबित होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा।

कन्या राशि

आज आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए इधर-उधर भागदौड़ में लगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन के कार्यभार आदि को संभालने में लीन रहेंगे। आप अपने काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आर्थिक लाभ की संभावना अपार है। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमीजन के साथ मधुर संबंध बनेंगे एवं आपके रिश्तों में नज़दीकियां आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानियां आ सकती है जिससे मन में अशांति उत्पन्न होगी।

तुला राशि

आज आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अनायास ही किसी से उलझने का प्रयत्न ना करें। आपके पारिवारिक एवं पेशेवर जीवन के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज आप किसी वाहन की खरीद पर विचार कर सकते हैं जिससे आप के खर्च में वृद्धि होगी बनते दिख रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। स्वजनों के साथ तालमेल में कुछ कमी आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन कई मायनों में बेहतरीन व्यतीत होगा एक तरफ भाग्य आपका पूरा साथ देगा तो वहीं दूसरी ओर परिवार एवं बच्चों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनी वॉक शक्ति एवं बुद्धिमता से सभी विघ्न एवं बाधाओं का सामना करने में सक्षम होंगे, जिसके परिणाम आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएंगे। आज आपकी किसी कीमती वस्तु के खो जाने की आशंका है।

धनु राशि

आज आप घरेलू विवादों में फंस सकते हैं जिससे आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मच सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी यह दिन आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। कारोबारी तौर पर आर्थिक मुनाफे की संभावना है। दफ्तर में उच्च-अधिकारियों से बने-बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं, अतः बोलचाल में सोच समझकर सीमित शब्दों का ही प्रयोग करें। आपकी बात किसी को दुखी कर सकती हैं। आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके ज्ञानार्जन एवं बौद्धिक विकास की दृष्टि से उत्तम है। आपके मत लोगो पर अपना प्रभाव डालेंगे। आपके प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी हितकारी है। आप के परिजन आज आप से बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज आप किसी नवीन वस्तु की खरीददारी कर सकते है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान के जीवन में आयी खुशियों को देख आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र हेतु आज दिन आपके लिए बेहतरीन है। कुल मिलाकर दिन मंगलकारी रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज अपने किसी पुराने मतभेद को दूर करने हेतु प्रयत्नरत रहेंगे। आज आपके प्रेम संबंधों में किसी अन्य का हस्तक्षेप हो सकता है जो आपके बने बनाये रिश्तो को बिगाड़ देगा। आमदनी के मामले में भाग्य आपका साथ देगा । हल्की-फुल्की सेहत से जुड़ी परेशानिया आ सकती हैं। परिवार में शांन्तिपूर्ण माहौल बना रहेगा। पिता के साध संबंधों में खटास आ सकती है। संतान अथवा उसके कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई चिंता मन बैचेन कर सकती है।

मीन राशि

आज का दिन आपके कार्य के लिए अति अनुकूल है। आज सारे कार्य आपके मनमुताबिक होंगे। प्रेम में नयी शुरुआत होगी । संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है या संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में यह दिन लाभकारी है। आज व्यर्थ के खान-पान से बचे, यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। सभी कार्य सोच समझकर करे, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।