विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 16 April 2020

आज दिनांक 16 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। दिन गुरुवार है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और उत्तर गोलार्द्ध में है। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। बैसाख कृष्ण नवमी तिथि शाम 06 बजकर 10 मिनट तक है जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा।

आज श्रवण नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक बना हुआ है। तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र की भी शुरुआत हो जाएगी। आज के दिन चंद्रमा दिन रात मकर राशि में संचार करेगा। वहीं अगर हम शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 16 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन बढ़िया है। शत्रु आपसे पराजित होंगे। हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। विवाहितों के लिए दिन प्रेम भरा व्यतीत होगा। किसी से बिना मतलब उलझने की चेष्टा ना करें, परिवार में अनबन होने की संभावना है। प्रेम भाव से कार्य करें। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

थोड़ा जिम्मेदार बनने की चेष्टा करें। आलस्य न बरतें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की दशा बनी रहेगी, ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव व वायरस आदि से बचें।

रक्षा बंधन 2020 तिथि एवं शुभ मुहूर्त

मिथुन राशि

दिन मध्यम है। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। आपके निर्णय से कई जीवन प्रभावित हो सकते हैं, अतः समझदारी बरतें। आज रिश्तों के प्रति समर्पित भाव व्यक्त करने की आवश्यकता है। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि

मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ वातावरण आपको खुशी देगा। आज लाभ के योग हैं। आकस्मिक कही से पैसों की भी प्राप्ति हो सकती है। सेहत के दृष्टि कोण से दिन ठीक नहीं है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज लाभ ही लाभ की प्राप्ति होगी। मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। विवाहितों के दिन खुशनुमा है। आपसी करीबियां बढ़ेंगी। प्रेम-प्रसंगों में आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं और नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी 2020 तिथि

कन्या राशि

दिन मध्यम है। उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आप दुविधाजनक स्थिति में है। आपके भाई को आज आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन शुभकारी है। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप मेहनत करने को इच्छुक रहेंगे। नये-नये कार्यों की योजना बनाएंगे। पारिवारिक स्नेह बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है, समझदारी से कार्य करें। निवेश करने से पहले भली भांति विचार कर लें। पारिवारिक खुशियों में मग्न रहेंगे जो मानसिक प्रसन्नता का आधार बनेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है, सफलता प्राप्ति के योग है।

धनु राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। आपके शत्रु आप पर हावी होने की चेष्टा करेंगे। आपको समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक चिंताजनक स्थिति में ना रहे अन्यथा की सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

संतान प्राप्ति के उपाय

मकर राशि

पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है। थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि सामाजिक मामलों में आपका दिन अत्यंत ही बेहतर है, आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप लोगों की मदद हेतु सामने आएंगे। आर्थिक लेन-देन से बचने की चेष्टा करें, नुकसान होने की संभावना है।

कुम्भ राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आपसी प्रेम-भाव बना रहेगा। घर-परिवार में आप के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी सौम्यता व सरलता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेंगी। आपकी किसी रचनात्मकता से अचंभित होकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

मीन राशि

सेहत का विशेष ख्याल रखिए, दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ ठीक नहीं है। वातावरण का परिवेश आप पर अपना दुष्प्रभाव डाल सकता है। अतः अधिकाधिक घर में ही रहिए। आसपास की स्वच्छता बरकरार रखने की चेष्टा करें।