विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 15 February 2020

आज दिनांक 15 फरवरी 2020 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस काल में कोई भी शुभ कार्य न करें। आज सप्तमी तिथि सायं 04 बजकर 29 मिनट तक है जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होता होगा। वहीं  विशाखा नक्षत्र अगले दिन तड़के 05 बजकर 09 मिनट तक है। फिर अनुराधा नक्षत्र आरम्भ होता है। शुभ मुहूर्त में आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 11 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का धार्मिक कार्य के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी धार्मिक समारोह आदि में सम्मिलित होंगे। संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त होगी। अपनों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। मन से कार्य करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सेहत से सम्बंधित समस्याएं आ सकती हैं, अपने खान-पान का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक माहौल खुशनुमा है।

मिथुन राशि

दिन बेहतर है। अधिक अधिक मेहनत करने की चेष्टा करेंगे। सभी कार्य नियमितता के साथ संपन्न करेंगे। प्रेम संबंधों में दिन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन  बेहतर है। आज आपको आपके साथी द्वारा उपहार आदि प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

पारिवारिक सुख में मन लगा रहेगा। अपनों का सहयोग एवं प्रेम भाव आपको आकर्षित करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा है। अपने विरोधियों से सतर्क रहने की  कोशिश करें, यह आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं। भाग्य के साथ में सभी कार्य लगन से करें।

सिंह राशि

मन उत्साहित है। किसी भी कार्य में आप अपना पूर्ण योगदान देंगे। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से दृढ़ एवं आत्मविश्वास से युक्त पाएंगे। आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है।

शनि के उपाय जो बदलेंगे आपका भाग्य

कन्या राशि

कारोबार में लाभ के योग हैं। लंबे समय से जिस कार्य हेतु आप परिश्रम कर रहे हैं, आज फलीभूत होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है।   हालांकि आप को और अधिक मेहनत करने के लिए आवश्यकता है फिर भी आपके उच्च अधिकारियों से प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि

आज आपसे सभी खुश रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी के साथ और समरसता पूर्ण प्रेम भाव से व्यवहार करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद है। उपहार आदि मिलने की संभावना है। वाद-विवाद से बचने की चेष्टा करें। धर्म-कर्म में भागीदारी निभाएंगे।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में दिल उतार-चढ़ाव वाला है। एक तरफ लाभ के योग हैं तो वहीं दूसरी ओर खर्च में वृद्धि होगी। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सेहत का ख्याल रखें। आपके जीवन साथी को आप की आवश्यकता है, उनके लिए तत्पर रहें।

नीलम रत्न का महत्त्व और इसके लाभ

धनु राशि

यह दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी है। आज आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विवाहितो के लिए दिन अत्यंत ही सुखद है। प्रेम प्रसंगों में  पुराने क्लेश समाप्त होगें और प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। लाभ के योग हैं।

मकर राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र पर संकट मंडरा सकता है, आपको अधिक से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने उच्च अधिकारियों  को प्रसन्न करने की चेष्टा करें। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ राशि

अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कई प्रकार के रोगों से घिर सकते हैं। मानसिक रूप से खुद को अधिक अस्वस्थ महसूस करेंगे, हालांकि भाग्य के सहारे आपके सभी कार्य आज बन जाएंगे। कारोबार में भी लाभ के योग है।

मीन राशि

दिन बेहतर है। पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। वही प्रेम प्रसंगों में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। आज आप संसाधनों की वृद्धि पर विशेष ध्यान देंगे। आमदनी में वृद्धि होगी।