विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 15 April 2020

आज दिनांक 15 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि एवं दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। राहुकाल दोपहर 12 बजे से लेकर 01 बजकर 30 मिनट तक बना हुआ है अतएव इस दौरान किसी भी शुभ कार्य में हाथ न लगायें। आज वैशाख के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सायं 04 बजकर 51 मिनट तक बनी रहेगी जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो जायेगा।

उत्तराषाढा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक बना है, फिर श्रवण नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। आज सिद्ध योग दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक है  जिसके समाप्त होने पर साध्य योग का आरंभ हो जाएगा। कौलव करण सांय 04 बजकर 50 मिनट तक है। दिशा शूल उत्तर में है।

आज चंद्रमा दिन रात मकर राशि में संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त की बात करें तो विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। साथ ही निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 15 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज आपका मन सुस्त एवं उदास रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता की स्थिति में रहेंगे। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। परिवार के लोग आपकी सेवा सत्कार हेतु लगे रहेंगे। परिवारिक स्नेह-भाव मानसिक प्रसन्नता देगा। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

आज अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु घर के अंदर ही रहें, आपका घर के बाहर जाना आपके लिए नये संकट उत्पन्न कर सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। आवेश में आकर कुछ ऐसा ना बोले जिससे स्थिति प्रतिकूल हो जाए। वाद-विवाद उत्पन्न करने से बचने की चेष्टा करें।

जानें इस वर्ष रक्षा बंधन की तिथि एवं शुभ मुहूर्त

मिथुन राशि

दिन सुखद है। पारिवारिक प्रेम एवं स्नेह बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आंतरिक बल को बनाए रखेगा। आप के बीच की करीबियां बढ़ेगी। प्रेम मामलों के लिए दिन बेहतर है, प्रेमीजन से विवाह हेतु परिवार में चर्चा कर सकते हैं।

कर्क राशि

दिन विवादास्पद व्यतीत होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। समझदारी का प्रयोग करें। तनिक भर संपत्ति के कारण रिश्तो एवं जीवन हेतु संकट खड़ा ना करें। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है, समझदारी से कार्य करें। घर में भाइयों के साथ वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।

अगर आपके घर में हैं ये वस्तुएं, तो उन्हें फौरन हटा दें

सिंह राशि

अपने गुस्से पर काबू रखें, आपका गुस्सा आपके लिए स्वयं ही मुसीबत बन जाएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से बिना मतलब बहस करने की चेष्टा ना करें अन्यथा पारिवारिक स्थिति आपके प्रतिकूल हो जाएगी। हालांकि जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें एवं बुद्धि का प्रयोग कर कार्य करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के दिन अत्यंत ही खुशहाल है। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता प्राप्ति का है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि

दिन सुखद रहेगा। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में कमी आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। सुख की अनुभूति होगी। घर के बच्चों के साथ कुछ रोमांचक पल व्यतीत करेंगे जो यादगार रहेगा। घर में स्वादिष्ट पकवान के भोग का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

मौसमी प्रभाव से बचे, सेहत का विशेष ख्याल रखें। सर्दी-जुकाम आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें एवं उचित स्वास्थ्यवर्धक भोजन का ही पान करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि

आज आपको अचानक धन प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति हेतु सुधार के दिन उत्पन्न हो रहे हैं। आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। सेहत पर वातावरण का दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

मकर राशि

मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर हो रही है। आपके ग्रह गोचर आपके लिए शुभकारी परिणाम देना आरंभ कर रहे हैं। हालांकि शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समस्याजनक की स्थिति बनी रहेगी।

कुम्भ राशि

दिन बढ़िया रहेगा। लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्ति के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सामाजिक सेवा हेतु कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा जिस से आप की ख्याति में वृद्धि होगी। सेहत की स्थिति में सुधार आएगा।

मीन राशि

दिन मध्यम है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, आपकी आमदनी के सभी स्रोत समाप्त होने की कगार पर हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने की आवश्यकता है तभी स्थिति सामान्य होने की संभावना है। आपको समझदारी के साथ हिम्मत से कार्य लेना होगा। पारिवारिक सहयोग बल देगा।