विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 13 जून 2020

Dainik Rashifal 13 June 2020 Horoscope

मेष राशि

आप अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित जिम्मेदारियों को टालने का प्रयत्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दिन प्रतिदिन कार्य बढ़ता जा रहा है, जो आपकी मानसिक परेशानी का कारण बनेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन मध्यम बना रहेगा। वही प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य बनी है। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

आज आपकी कोई ऐसी इच्छा पूर्ण होंगी जिसको लेकर आप लंबे समय से प्रतिदिन प्रयत्न करते आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। वही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों में किसी बात को लेकर विचार-विमर्श होगा जो आपके बीच की आपसी समझ को विकसित करेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने हेतु चेष्टा करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अत्यधिक क्षमता से विकास करने हेतु तत्पर है। आपको अपने समय पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी अच्छी खासी तरक्की के मार्ग बाधित हो जाएंगे। भाई-बहनों के मन में आपके प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना जागृत होगी। प्रेम जीवन व्यतीत करें रहे जातकों के लिए बढ़िया व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा।

कर्क राशि

आज आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने खानपान में मौसम के अनुरूप परिवर्तन करें। आपके मन किसी बात को लेकर हलचल मची हुई है, अपने मन की बेचैनी एवं मानसिक तनाव के निवारण हेतु स्वयं को शांत रखने की चेष्टा करें। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरोसा एवं सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें: शनि के दोष को दूर करेंगे ये सरल उपाय

सिंह राशि

आज सेहत की स्थिति में सुधार होगा, हालांकि आप स्वयं को शारीरिक तौर पर कमजोर महसूस कर सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम एवं खुशहाली बरकरार रहेगी। माताजी का सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई अटका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। चुनौतीपूर्ण कार्यों से बचने की चेष्टा करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लाभ होने के योग हैं। बेकार में अपनी कार्य विधि में परिवर्तन कर अपने कार्य की गुणवत्ता को ना घटाएं। नीति बद्ध तरीके से कार्य करते जाएं। माताजी की स्थिति एवं घर-परिवार का माहौल सकारात्मक होगा। इस राशि के विद्यार्थी किसी विशेष अनुसंधान संबंधित कार्य में लगे रहेंगे।

तुला राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के बीच किसी बात को लेकर अनबन होगी। कार्यक्षेत्र में आप को और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आपके आय में वृद्धि हो सकती है जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। किंतु इसके साथ-साथ आपके खर्च में भी बढ़ोतरी हो रही है। वैवाहिक जीवन के पुराने कलह-क्लेश समाप्त होने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि

घर में खुशहाली बरकरार रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। माताजी की ओर से कोई विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज के दिन कोई दुर्घटना होने की संभावना है, अतः वाहन के प्रयोग से बचें। वैवाहिक जीवन बढ़िया व्यतीत होगा, जीवनसाथी की ओर से आपको मदद मिलने की संभावना है। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को कोई उपहार आदि मिल सकता है।

धनु राशि

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप रचनात्मक तथा क्रियात्मक कार्य में अपने आपको सक्रिय करेंगे जो आप के मान-सम्मान में वृद्धि का कारण बनेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने हेतु आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलने के भी आसार हैं। आपकी मानसिक सकारात्मकता आपको सही मार्ग की ओर दिशा निर्देशित करेगी।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में है। जोखिम भरे कार्यों से बचने की चेष्टा करें। आर्थिक मामलों में रिस्क लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। वही प्रेम जीवन में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया व्यतीत होगा।

कुंभ राशि

किसी रचनात्मक कार्य में रुचि लेंगे जिसमें आपको सफल एवं सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। आज का दिन बढ़िया व्यतीत होगा। माता-पिता की ओर से आर्थिक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। समय को लेकर आपको अधिक सतर्क एवं जागरूक होने की आवश्यकता है। आज आपको कोई उपहार आदि मिलने की संभावना है।

मीन राशि

आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके भविष्य के रूप रेखा को परिवर्तित कर सकते हैं। अपने करियर से जुड़े फैसले को लेकर पूर्णरूपेण उस पर निर्भर हो सकते हैं। माता-पिता की सलाह की आपको अत्यधिक आवश्यकता है। बिना श्रेष्ठ जनों की सलाह के कोई बड़ा निर्णय ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर विचार-विमर्श एवं गहन चिंतन की स्थिति बनी हुई है।