विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 13 April 2020

आज दिनांक 13 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि एवं दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और उत्तर गोलार्द्ध में है। आज राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। वहीं आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि शाम 04 बजकर 18 मिनट तक है जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा।

आज मूल नक्षत्र सायं 07 बजकर 02 मिनट तक है जिसके बाद पूर्वाषाढा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। कल आरम्भ हुए रवि योग का आज सायं 07 बजकर 02 मिनट पर अंत होगा। दिशा शूल पूर्व में है।

आज सूर्य शाम 08 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा जिस वजह से आज बैसाखी है। आज मेष संक्रांति पुण्य काल दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से है। आज चंद्रमा दिन रात धनु राशि में संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक विद्यमान है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 13 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। जरूरतमंदों की मदद करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नहीं है।

वृषभ राशि

दिन लाभकारी है। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जिसमें लाभ होने के आसार हैं। पारिवारिक माहौल प्रसन्नता बनाए रखेगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।

मिथुन राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। सुबह की शुरुआत अधिक खर्च से होगी जिससे मन टूट जाएगा। हालांकि धीरे-धीरे दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। खान-पान पर ध्यान दें। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। कारोबार हेतु दिन प्रतिकूल हैं।

कर्क राशि

लाभ ही लाभ के योग हैं। उन्नति के नये-नये मार्ग प्रशस्त होंगे। हालांकि दूसरी और खर्च में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपको एहतियात बरतने की आवश्यकता है। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन खुशनुमा है। कारोबार को लेकर मेहनत करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:-

सिंह राशि

पारिवारिक जीवन खुशनुमा है। अपनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका ध्यान अपनी जिम्मेदारियों की ओर केंद्रित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की भावनाओं का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपसी मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशि

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। मौसमी प्रभाव आप पर असर दिखा सकता है। वायरल आदि से बचने की आवश्यकता है। आज कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि

संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। उसकी ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। हालांकि घरेलू खर्च में वृद्धि भी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक नहीं है। भटकाव की स्थिति उत्पन्न होगी।

वृश्चिक राशि

गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा हेतु आगे आएंगे जिससे आपके मान सम्मान एवं ख्यति में वृद्धि होगी। आज आपकी पुराने सारे अटके भी कार्य बन जाएंगे। खर्च में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेने लगेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि

बड़े बुजुर्गों द्वारा दिए गए सलाह की बातों को गंभीरता से लेकर उस पर विचार करने की चेष्टा करें। घर में किसी बड़े से अनबन हो सकती है। भाई बहनों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि

सेहत का ख्याल रखें। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। सर्दी-जुकाम बुखार आदि होने की संभावना है। अतः सजग एवं सचेत रहें। साथ ही उपयुक्त उपचार का प्रयोग करें। आर्थिक मामलों में दिन ठीक है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कुम्भ राशि

कारोबार में मन लगा रहेगा। आज आपके सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियों में सुधार आएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए अनेकानेक चुनौतियां आएंगी।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है। आमदनी के स्रोत समाप्त होंगे। खर्च में अनायास वृद्धि होगी। हालाँकि पारिवारिक सहकार भाव बना रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में दिन बेहतर बीतेगा।