विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 11 February 2020

आज दिनांक 11 फरवरी 2020 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन मंगलवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोलार्द्ध में, शिशिर ऋतु है। आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस काल अवधि में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ना करें। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 11 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

शिक्षा से संबंधित कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर मानसिक अशांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आज के दिन निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी भी कार्य को दृढ़ता के साथ करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल है।

सच्चा प्यार पाने के उपाय

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज आर्थिक मामलों में सोच समझ कर कार्य करें। आज के दिन निवेश करना ठीक नहीं है। किसी को उधार देने से बचने का प्रयत्न करें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आएंगी। पारिवारिक स्थिति मध्यम है। शत्रु पर आप हावी रहेंगे।

सिंह राशि

कारोबार में लाभ के योग है किंतु उसके लिए आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज के दिन आलस से बचने का प्रयत्न करें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों की दृष्टि में आप श्रेष्ठ बनेंगे।

कन्या राशि

आज आपके खर्च में अनायास ही वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्च से बचने का प्रयत्न करें। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं जो की अधिक खर्चीला होगी। वाद विवाद से बचने का प्रयत्न करें। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक परिवेश सामान्य है।

नींबू-मिर्ची के सटीक उपाय

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके आर्थिक उन्नति के योग हैं। आज के दिन किया गया निवेश आपको लाभ देगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

भाग्य आपके पक्ष में है। सभी कार्य सरलता पूर्वक संपन्न होते चले जाएंगे। आप किसी नए कार्य का आरंभ करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में दिन अनुकूल है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। पुरानी सभी विघ्न-बाधाएं समाप्त होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। सभी कार्य सुगमता से सम्पन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी धार्मिक समारोह आदि में सम्मिलित होंगे। मानसिक शांति एवं पवित्रता बनी रहेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं जो आनंददायक रहेगी।

मकर राशि

दिन मध्यम है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे लेकिन इसके लिए आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचार मन में आएंगे  जिन्हें शांत करने हेतु धार्मिक कार्य का सहारा लेंगे। स्वयं को नकारात्मक आवरण से भी दूर रखने का प्रयत्न करें। परिवारिक माहौल ठीक ठाक है।

कुंभ राशि

दिन बेहतर है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जिसमें अपने का सहयोग बना रहेगा। आर्थिक लाभ के योग है। कारोबार में उन्नति होगी। घर के छोटों के साथ प्रेमभाव रखेंगे। बड़ों का सम्मान करेंगे जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा लगेगा।

माणिक्य रत्न की धारण विधि और इसके लाभ

मीन राशि

आज आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई प्रकार की बाधाएं कार्यक्षेत्र में उत्पन्न होगी जिनका आप डट कर सामना करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार आदि के आगमन से घर की खुशी दोगुनी हो जाएगी।