विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 6 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 6 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी तिथि एवं दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को न करें।

आज चतुर्दशी तिथि शाम 07 बजकर 45 मिनट तक बनी है जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। आज सिद्ध योग रात्रि 08 बजकर 38 मिनट तक है, फिर व्यतीपात योग का आरंभ हो जाएगा। गर करण सुबह 09 बजकर 34 मिनट तक बना है, जिसके पश्चात विष्टि करण का आरंभ हो रहा है।

आज चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक बना है।

इतने प्रकार के शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज दिनांक 6 मई 2020 का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर  आएगा, यह जानना बेहद ही रोमांचक हो जाता है। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होगी। मौसमी प्रभाव से पीड़ित रह सकते हैं, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि हो सकता है। सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोशिश करें कि आज घर में ही रहे और अपने खान-पान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं है। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा.।

वृषभ राशि

कारोबार पर ध्यान दें। जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। आलस्य में रहकर आप अपना नुकसान ना करें। हालांकि आपकी बौद्धिकता एवं समझदारी कार्य की स्थिति ठीक रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे किंतु यह दीर्घकालिक समय हेतु ठीक नहीं है। पूर्व में किए गए निवेश से कई गुना अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है। दिन लाभकारी है। मेहनत करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कल है बुद्ध पूर्णिमा, आइये जानते हैं इसका महत्त्व

मिथुन राशि

पारिवारिक माहौल खुशनुमा है। भाई-बहन के रिश्ते में आई पुरानी खटास समाप्त होगी। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। अपने वाणी में प्रेम बरते। अपनों का सहयोग एवं प्रेम बना रहेगा। प्रेमीजन से काफी लंबे समय तक वार्तालाप होगी। आप के बीच के आपसी संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे।

कर्क राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी बात को लेकर मन क्रोधित रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके प्रतिकूल है, उच्च अधिकारी से किसी बात को लेकर अनबन हो जाएगी। सहकर्मियों से बहस होने की संभावना है, अतः  बिना मतलब के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर में पिता से बहस हो सकती है।

ये भी पढ़ें: नवग्रह के सरल उपाय जो दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति

सिंह राशि

दिन सुखद है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, खानपान बेहतरीन रहेगा। किंतु आपके व्यवहार व विचार में नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अपने आप पर किसी बात को लेकर अधिक घमंड ना करें। दूसरों को प्रोत्साहित करने की चेष्टा करें ना कि उनका मनोबल गिराये। आपके बर्ताव से गृहस्थ माहौल बिगड़ सकता है।

कन्या राशि

आज आप खूब मेहनत करेंगे जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है, अपने किसी पुराने टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आपके गुरुजन आपकी बौद्धिकता एवं कार्य क्षमता की सराहना करेंगे। माता का सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगा। प्रेम जीवन सुखद है, आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आप अपने करियर को लेकर लंबी वार्तालाप कर सकते हैं।

तुला राशि

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका आप बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। अपनों का सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चक्कर में आप अपने कार्यक्षेत्र के कार्यों को नजरअंदाज ना करें। दोनों तरफ स्थिति सामान्य रखने की चेष्टा करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग कारोबार की स्थिति को ठीक करने में मददगार सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मौसमी प्रभाव प्रतिकूल है अतः अपना खास खयाल रखें। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से बचकर रहने की चेष्टा करें। चारों तरफ वायरस का संक्रमण फैला है जिससे बचना अत्यंत आवश्यक है। घर-परिवार के लोग आप के प्रति सेवा भाव रखेंगे जो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

धनु राशि

घर पर रहे, आराम करें। कमजोरी अनुभव करेंगे। सेहत मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके कई अटके कार्य बना देगा। कारोबार का विस्तार होगा। आप खूब मेहनत करेंगे किंतु कारोबार के चक्कर में आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

मकर राशि

आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार कर सकते हैं जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। किसी नये कार्य क्षेत्र में आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आप लग्न एवं मेहनत से कार्य करेंगे जिससे आपका कारोबार आरंभ से ही खूब तरक्की करेगा, किंतु अपने मेहनत में नियमितता बनाए रखें।

कुम्भ राशि

पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर में कलेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ संबंधी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान देना आवश्यक है किंतु इसके साथ-साथ अपने रिश्तों पर भी समय दें। दिन लाभकारी है। प्रगति करेंगे। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न है। सेहत के प्रति ध्यान दें। अपना ख्याल रखें।

मीन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आपके पुराने लंबित कई अटके काम बन जाएंगे। वाद-विवाद समाप्त होंगे, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। भाई-बहन के रिश्ते में चल रहे लंबे समय के बाद मनमुटाव खत्म होंगे, आपसी मतभेद दूर होंगे। अचल संपत्ति संबंधी किसी बात को लेकर माहौल थोड़ा गंभीर हो सकता है। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। अपने संतान की बौद्धिकता एवं समझदारी को देखकर प्रफुल्लित होंगे।