विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 22 मई 2020

Daily Horoscope 22 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 22 मई 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा समय लेकर आया है, आइये जानते हैं राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

भविष्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे किंतु मेहनत के साथ-साथ बौद्धिकता का भी प्रयोग करने की आवश्यकता है। किसी स्वजन की ओर से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, किंतु समाचार की पूरी जांच परख कर लें अन्यथा जानकारी के अभाव में लिया गया निर्णय आपके लिए महंगा पड़ सकता है ।

वृषभ राशि

किस्मत का साथ बना रहेगा जिससे आपकी कई कार्य बन जाएंगे। आज बेरोजगारों को किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लगने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, लंबे समय बाद प्रेमी जन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

स्वजनों को लेकर आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। वहीं संतान की बढ़ती इच्छाओ की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जीवनसाथी को कोई खूबसूरत उपहार दे सकते हैं। दिन आपके अनुकूल हैं, सभी कार्य संपन्न होते चले जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्याएं आ सकती है, अपना ख्याल रखे। आज धार्मिक गतिविधियों में सम्मिलित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह शांति के उपाय

कर्क राशि

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी के नए-नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आज आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आमदनी के आसार हैं साथ ही पदोन्नति होने की भी संभावना है। इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े लोगों को किसी बड़े कंपनी में से जॉब के प्रस्ताव आ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने खानपान का ख्याल रखें, स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम के अनुसार खानपान में परिवर्तन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रगति करने योग्य  है। आज आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है, अतः सतर्क रहें। आज रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

कन्या राशि

मन सकारात्मक रहेगा। दिन व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल मध्यम है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु विचार कर सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए मददगार सिद्ध होगी। अपने कारोबार के नवीनीकरण में आर्थिक निवेश करेंगे। अचानक कहीं से अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के उच्च अधिकारी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप किसी बड़े टारगेट को पूरा करने में उनके लिए कामयाब सिद्ध होंगे। शेयर बाजार आदि में निवेश करने से पूर्व माहौल की पूरी जांच परख कर ले। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता हैं।

वृश्चिक राशि

अपने कार्यों में नयापन लाने की चेष्टा करेंगे जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप स्वयं को सकारात्मक महसूस करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके अटके हुए कार्य बना सकता है। लंबे समय बाद किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी जिसकी स्थिति देखकर आप का मन भावुक जाएगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके रचनात्मकता की प्रशंसा करेंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में खूब परिश्रम भी करेंगे जिसके आपको उचित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। विवाहितों को जीवन साथी की मदद से कई अटके काम सम्पूर्ण हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपके सभी कार्यों में आपका साथ देंगे। वहीं सहकर्मियों में आपके प्रति जलन की भावना रहेगी। आज नए-नए लोगों से मुलाकात मुलाकात होगी जो आपके प्रगति हेतु नए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

कुंभ राशि

अचल संपत्ति संबंधित कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। संभवत कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं, किन्तु हो सके तो इस यात्रा को टालने की पूरी कोशिश करें क्योंकि यह यात्रा आपके लिए दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो आपके अंदर मूलभूत परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। दिन बढ़िया है, धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: वास्तु उपाय जो करेंगे स्वास्थ्य को बेहतर

मीन राशि

दिन खुशनुमा है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। संभवत किसी समारोह आदि का भी आयोजन हो सकता है। आपकी मेहनत एवं बौद्धिकता के कारण आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे साथ ही आपके कार्यों की सराहना करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के स्थानांतरण के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके भविष्य में फलदाई होगी।