विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 17 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 17 मई 2020, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज आपकी कार्य क्षमता एवं बौद्धिकता की लोग सराहना करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में थोड़ी अनबन होने की संभावना है। किसी स्वजन के साथ आपकी खूब वार्तालाप होगी। प्रेम जीवन में अपनी मनमानी करना आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। कभी-कभी दूसरों की भावना की भी कद्र करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, किसी नए रोजगार आदि में  हाथ लगा सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, किसी पुराने दर्द आदि के उभरने की संभावना है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता आपकी उन्नति हेतु नई मार्ग प्रशस्त करेगी। आपके स्वजन आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी को आप पर गर्व महसूस होगा। कारोबार संबंधी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। अपनों का ख्याल रखें, किंतु इस चक्कर में अपनी सेहत न बिगाड़ ले। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, नेत्र संबंधी समस्याएं उभर रही हैं, ध्यान दें।

ये भी पढ़ें: राहु दोष को दूर करेंगे ये उपाय

मिथुन राशि

अपने विचारों को नया मार्ग प्रदान करें। अपनी रचनात्मकता के विस्तार हेतु माध्यम ढूंढने का प्रयत्न करें। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया रहेगा, आप जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को सामंजस्य से कार्य करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने अनुकूल बेहतरीन कार्य का चयन करेंगे। आज के दिन निवेश करना आपके लिए हानि प्रद हो सकता है, अतः पूरी जांच परख कर ले। किसी भी नए कार्य की शुरुआत हेतु स्वयं की स्थिति एवं परिवेश का आकलन कर लें। कारोबार हेतु दिन बढ़िया रहेगा। आप भौतिक संपदा के क्रय विक्रय पर ध्यान देंगे। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आपकी तरक्की के मार्ग खुलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे। घर-परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ आध्यात्म संबंधी विषयों पर तर्क-वितर्क कर सकते हैं। कारोबार में अनेकानेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, किंतु धैर्य बनाए रखें। हर समस्या का डटकर सामना करें। आप अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बातें पहुंचाने की चेष्टा में लगे रहेंगे, संभवत किसी की ओर से नकारात्मक प्रत्युत्तर प्राप्त हो सकता है। हताश ना हो। पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि

अधिक चिंतन मंथन में डूबे रहने से बेहतर है कि आप अपने निजी कार्यों पर ध्यान एकाग्र चित्त करें। आप संघर्षशील व्यक्ति हैं, हर परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का विशिष्ट रणनीति के साथ सामना करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में प्रेमीजन की ओर से रिश्तो को बेहतर बनाने हेतु प्रयत्न किया जाएगा जिसका प्रभाव आपके रिश्तों पर स्पष्ट दिखेगा।

ये भी पढ़ें: गायत्री जयंती तिथि और इसकी विशेषताएं

तुला राशि

आप अपने मित्र आदि से अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। संकोच ना करें अन्यथा आपकी भावनाओं को उन्हें समझने में समस्या उत्पन्न होंगी। कारोबार में आपको समझदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। किसी पर अन्यथा भरोसा ना कर ले। आज आपकी राशि के प्रेम भाव में राहु विराजमान है जो आपको मानसिक तौर पर प्रेमीजन से मिलने हेतु उत्तेजित कर सकता है।

वृश्चिक राशि

विरोधियों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी मेहनत के समक्ष वे नतमस्तक हो जाएंगे। उनकी रणनीतियां असफल हो जाएंगी। आप आत्मविश्वास एवं लगन से कार्य करते जाएं, दिन बढ़िया व्यतीत होगा। स्वजनों का सहयोग लेने की कोशिश करें, इससे स्थिति और बेहतर हो सकती हैं। आज आपके प्रेम भाव में शुक्र ग्रह विराजमान है, अतः प्रेमी जन अथवा जीवनसाथी से कोई महंगा उपहार आदि प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

धर्म-आध्यात्म आदि के कार्यों में आप खूब रुचि लेंगे। कारोबार में दूसरों की सलाह आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं। आज व्यापार में जोखिम भरे कार्य ना उठाएं। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी बात को लेकर मन में डर बैठा रहेगा, मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद है। प्रेमी जन से आपकी आपसी समझ बढ़ेगी।

मकर राशि

मन एकाग्र रहेगा। जिस भी कार्य को करने की चेष्टा करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। अतः फालतू एवं व्यर्थ की बातों में विचार कर अपना समय एवं दिमाग ना खपाये। कारोबार हेतु दिन बढ़िया रहेगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य कौशल में वृद्धि करने योग्य होंगे। शिक्षा संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आप स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। आज आपकी राशि में मंगल का दोष स्पष्ट हो रहा है जो यह जाहिर करता है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आप ग्रसित हैं।

कुंभ राशि

हताश न हों, ध्यान रहें, उतार-चढ़ावों का सामना करते रहने से ही व्यवहारिकता में निखार आता है। वही मनुष्य श्रेष्ठ माना जाता है जो कठनाइयों में भी अपनी राह निकलता है। इसीलिए मेहनत करने से न कतराए। समझदारी से दिशा और कार्यो का चयन करें। प्रेमीजन से अच्छे से पेश आये। आज व्यापार में निवेश न ही करें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन मे उत्साह बनाये रखें।

मीन राशि

मीन राशि वाले आज अपने कर्मपथ पर चलें, फल की चिंता न करें। सफलता आपके कदम चूमेंगी। ध्यान रखें, अपनों के समर्थन के बिना मिली सफलता खुशी नही देगी, अतः परिवारजनों तथा अपने प्रेमी से सामंजस्य बनाये रखें। व्यापार में प्रगति होगी, आत्मविश्वास बनाये रखे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन में थोड़ी शांति रहेगी।