विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 14 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 14 मई 2020, दिन गुरूवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, घर-परिवार में आप अपना अधिक समय बिताएंगे जिससे रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। वहीं कार्यक्षेत्र हेतु दिन कुछ ठीक नहीं है, अपनी जिम्मेदारियों को बार-बार नजरअंदाज न करें, यह आपकी तरक्की को रोकने का कार्य करेगा। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग बना रहेगा। माता से किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है किंतु बाद में आप अपने प्रेम व्यवहार से स्थिति को सामान्य कर लेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन खुशनुमा है।

वृषभ राशि

लंबे समय बाद किसी स्वजन से वार्तालाप से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ ही लाभ होंगे जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। भाग्य आपके साथ है, आपके सभी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आज आपके गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, स्वजनों का प्रेम प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों से ही कोई विशेष लाभ मिल सकता है जो आपकी उन्नति हेतु लाभकारी सिद्ध होगा। दिन बढ़िया है, कार्य क्षेत्र में तरक्की करने योग्य है, लगन से मेहनत करते जाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, मन को भटकाव से बचाएं। अपने कार्यों के प्रति ध्यान आकर्षित करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। अपने उच्च अधिकारी को प्रसन्न रखने की चेष्टा करें, यह आपकी उन्नति हेतु जरूरी है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में पूजा-पाठ आदि का परिवारिक आयोजन कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, कोशिश करें कि बिना बात के किसी से ना उलझे। विवाहितों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। सेहत के मामले में दिनमान ठीक चल रहे हैं।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्य कौशल एवं बुद्धिमता को देखकर आपके उच्च अधिकारी से प्रसन्न होंगे एवं आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं प्रेम बना रहेगा, आज आप एकदूसरे की ढाल बनकर चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे। संतान की ओर से मन थोड़ा उदास रह सकता है, उसके व्यवहार में परिवर्तन से आज आपका मन उदास रहेगा। हालांकि स्थितियां बाद में ठीक हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी और आपके बीच की गलतफहमी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बरकरार रहेंगी।

ये भी पढ़ें: गुरु ग्रह के सरल उपाय जो करेंगे सभी कष्टों को दूर

सिंह राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, हानि होने की संभावना है। वहीं पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे घर का माहौल प्रसन्नता से भर जाएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सर्दी, जुखाम, बुखार आदि से प्रभावित हो सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए भी दिन खुशनुमा होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के घर में अचल संपत्ति से संबंधित मसलों पर चर्चा होगी। आप अपने धन संपत्ति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों को समझने का प्रयत्न करेंगे, वे आपके हित के लिए सोच रहे हैं। अपने मानसिक उथल-पुथल को विराम दे एवं सही मार्ग अपनाने की चेष्टा करें। अपनों के बीच छल-कपट की भावना का होना ठीक नहीं है। आर्थिक मसलों को लेकर पारिवारिक माहौल को प्रभावित न होने दे अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते है।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आज आप मेहनत करेंगे जिसके आपको शुभ-परिणाम भी प्राप्त होंगे। कारोबारी तौर पर आज आप लाभ ही लाभ कमाएंगे। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी बहन के सहयोग से कोई अटका हुआ कार्य बन सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए ठीक नहीं है,  जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है जिसका प्रभाव रिश्तो पर स्पष्ट रूप से दिखेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, एक दूसरे का सहयोग करेंगे जिससे आपके बीच आपसी समझ एवं प्रेम विकसित होगा।

वृश्चिक राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तें बिगड़ सकते हैं। अपने बड़े भाई-बहनों के द्वारा दिए जा रहे दिशानिर्देश को अपनाने की चेष्टा करें।  अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत उत्पन्न कर लेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व उसके दीर्घकालिक परिणाम को ध्यान में रखें। पारिवारिक माहौल बेहतर है, घर-परिवार की खुशियों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट पकवान का सेवन करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

धनु राशि

पारिवारिक जीवन खुशनुमा है, अपनों का सहयोग बना रहेगा। माता का सहयोग आपके अटके कार्य बना सकता है। संतान की ओर मन अग्रसारित होगा। आपके और आपके संतान के बीच के रिश्ते बेहतर होंगे। विवाहितों के लिए दिन सुखद है, आप एक-दूसरे के साथ कुछ यादगार लमहे व्यतीत करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम है, पुराने कलह-क्लेश जारी रहेंगे। स्वयं तथा स्वजनों के सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न होंगी। आज आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। मौसमी प्रभाव आप पर अपना दुष्प्रभाव दिखा सकता है। वातावरण प्रतिकूल है, अपने खान-पान का ख्याल रखें। स्वास्थ्य वर्धक चीजों का सेवन करें। जीवनसाथी का सहयोग आपके बिगड़ते स्वास्थ्य एवं कार्यक्षेत्र को संभालने में कारगर सिद्ध होगा। संतान की ओर से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कुंभ राशि

पूजा-पाठ आदि में रुचि लेंगे। पारिवारिक तौर पर आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आदि का आयोजन कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी, आपके सभी कार्य आपके मनोनुकूल संपन्न होंगे। आज आप खूब तरक्की करेंगे जिससे आपके सहकर्मियों के अंदर आपके प्रति द्वेष की भावना आ सकती है। बिना मतलब किसी से बहस ना करें, अपनी वाणी पर संयम बरतने की चेष्टा करें।

मीन राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके अंदर के त्याग एवं समर्पण की भावना को देखकर परिवार के लोग प्रफुल्लित होंगे। आपके प्रति मान-सम्मान की भावना विकसित होगी। किसी स्वजन से दूरियों का एहसास मन दुखी करेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपके बीच के पुराने कलह-क्लेश समाप्त होंगे। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कई अटके कार्य बना देगा एवं आपको हौसला प्रदान करेगा।