विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 13 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 13 मई 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन बेहतरीन है, सभी कार्य आपके अनुकूल होंगे। दूसरों की दृष्टि में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उन्नति करने योग्य है। सेहत का ख्याल रखें, मौसम प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है।

ये भी पढ़ें: बुध ग्रह के सरल उपाय

वृषभ राशि

आज बिना बात किसी से ना उलझे अन्यथा आपके लिए संकट खड़ा हो जाएगा। आज आपके मान सम्मान में कमी आएगी और आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। घरेलु माहौल कुछ ठीक नहीं है, अचल संपत्ति को लेकर वाद विवाद का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में एक दूसरे अपने सुख-दुख साझा करेंगे जो आपके बीच के आपसी समझ एवं प्रेम को बढ़ाएगा। अपने मन को शांत रखने की चेष्टा करें, आपका मानसिक तनाव शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके सभी कार्य आपकी इच्छा अनुसार संपन्न होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा है। कार्यक्षेत्र में आप लाभ कमाएंगे। आज आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है जिससे मन में ख़ुशी से खिल उठेगा। बड़े भाई-बहन द्वारा किया गया सहयोग आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए समय बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि

मन किसी बात को लेकर चिड़चिड़ा सा बना रहेगा। आप बिना मतलब हर किसी से उलझते फिरेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप क्रोध एवं आवेश में आकर कुछ ऐसा बोल जाएंगे जो आपके रिश्तो के लिए ठीक नहीं है। आपके दैनिक जीवन का असर आपके वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करेगा, जीवनसाथी से थोड़ी बहस होने की संभावना है। हालांकि जीवनसाथी अपनी ओर से आपको समझाने एवं प्रेम पूर्वक सही मार्ग दिखाने की चेष्टा में लगें रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के आज कार्यभार में वृद्धि होगी जिसमें संतान का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्यों के बोझ को हल्का करने में खूब मददगार सिद्ध होगा। पारिवारिक सहयोग भी बना रहेगा, घर में मनपसंद भोजन का पान करेंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें, दिन खुशहाल व्यतीत होगा।

कन्या राशि

आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। किसी बात को लेकर चल रहे मानसिक द्वंद समाप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामले आपसी समझदारी एवं सहयोग से सुलझ जाएंगे। पिता का ख्याल रखें, वो किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति में है। आर्थिक मामलों को लेकर उनके मन में द्वंद की स्थिति बनी हुई है, आपका सहयोग एवं प्रेम भाव उनके इस तनाव को समाप्त करने में कारगर सिद्ध हो सकता है। आपकी माता जी आपसे प्रसन्न रहेंगी।

ये भी पढ़ें: पन्ना रत्न और इससे होने वाले लाभ

तुला राशि

दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। किसी भी कार्य को करने में आपको समझदारी एवं बुद्धिमता बरतने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में ना आएं, आपके अपनों में से कोई आपको लोभ का लालच देकर किसी गलत कार्य हेतु प्रेरित कर सकता है। विवाहितों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा, एक-दूसरे के साथ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आज आपके बर्ताव की वजह से आपसे नाराज रहोगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आप सफलता प्राप्ति करेंगे। लगन से मेहनत करते जाएं क्योंकि नए कारोबार हेतु अत्यधिक मेहनत करना पड़ सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप हर चुनौतियों का सामना करने हेतु स्वयं को तैयार महसूस करेंगे किंतु ध्यान रहे पुरानी बातों में अधिक ना उलझें। अधिक चिंतन मंथन करना वर्तमान के कार्यक्षेत्र एवं स्वास्थ्य दोनों हेतु अहितकारी है। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे।

ये भी पढ़ें: जानिए क्या है वट सावित्री व्रत तिथि एवं शुभ मुहूर्त

धनु राशि

वैवाहिक जीवन पर लंबे समय से मंडरा रहे सभी संकट दूर होंगे। ग्रह गोचर आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी के साथ आपके बीच के पुराने मतभेद समाप्त हो जाएंगे साथ ही आपसी रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी एवं प्रेम बढ़ेगा। कारोबार के लिए दिन लाभकारी है, आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। आपकी बौद्धिकता से सभी लोग प्रसन्न होंगे। अपने शत्रुओं से सावधान रहने की चेष्टा करें, वे आपके विरुद्ध कोई नया षड़यंत्र रच सकते है। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है, खूब मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर दिन शुभकारी है।

मकर राशि

सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। मौसमी प्रभाव अपना प्रतिकूल प्रभाव दिखा रहा है जिससे बचने की आवश्यता है। वायरस संक्रमण आदि का प्रकोप चारों ओर फैला है, एहतियात बरतना अत्यंत आवश्यक है। पारिवारिक माहौल ठीक नहीं है, मन उदास रहेगा। पिता से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। संतान के बर्ताव से आपका मन दुखी होगा। माता का सहयोग आपके मानसिक तनाव को कम करेगा।

कुंभ राशि

पारिवारिक माहौल प्रतिकूल है, अचल संपत्ति को लेकर घर में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। आप अपनों के विरुद्ध खड़े हो जाएंगे। समझदारी बरतने की आवश्यकता है, सही गलत की परख करना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वजनों में से कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहा है एवं आप को भड़काने का कार्य कर रहा है, सचेत हो जाये। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। संतान को आपके क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है जिस वजह से वे आपसे दुखी रहेंगे।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, नुकसान झेलना पड़ सकता है। निवेश को लेकर आप दुविधाजनक स्थिति में रहेंगे किंतु सोच समझकर एवं जांच परख ही निवेश करें अन्यथा मुनाफे की जगह आपको घाटे का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाने की आवश्यकता है। आपके स्वजन आप से नाराज हो सकते हैं। सहकर्मियों से मधुर सम्बन्ध बनाकर रखने की चेष्टा करें। मन धार्मिक क्रियाकलाप में की ओर अग्रसर होगा।