विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 8 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 8 September 2020 Horoscope

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप पूरी लगन के साथ कार्य करेंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, हो सकता है कि आपको आज कोई अच्छी खबर भी प्राप्त हो जाए। कारोबारी तौर पर आज लाभ के योग बनेंगे। आमदनी पहले से बेहतर रहेगी, साथ ही अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। विवाहित जीवन बिता रहे लोगों का दिन अच्छा बीतेगा, वहीं प्रेम संबंधित मामलों में आज आपको किसी प्रकार की निराशा हाथ लग सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा जिस वजह से आपको सभी कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी। आज आपको कार्यों में किसी भी प्रकार की हड़बड़ाहट से बचना होगा अन्यथा विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। आज आपका अपना पूरा ध्यान कार्यों में लगा रहेगा जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज खर्चों में पहले से कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातको को आज अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी सलाह प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा पर जा भी सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में दिन बेहतर रहेगा, आज प्रेमीजन से आपकी करीबियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। दोपहर तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही अपने खानपान पर भी विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका भाग्य बुलंद रहेगा जिसकी वजह से आपको अपने कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विशेष तथ्य पर वार्तालाप कर सकते हैं। अचल संपत्ति, प्रॉपर्टी आदि से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं है। प्रेम संबंधित मामलों में आज का दिन खुशहाल रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...