विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 8 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 8 September 2020 Horoscope

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको अपने जीवनसंगी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर के बाद परिस्थितियों में कुछ परिवर्तन आ सकता है। आज ससुराल पक्ष वालों से भेंट हो सकती है अथवा आप उनसे फोन पर वार्तालाप कर सकते हैं, इससे आपके बीच के रिश्तो में पनप रही खटास दूर होगी। प्रेम संबंधित मामलों में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आज हो सके तो अपने प्रेमी जन से प्रेम पूर्वक बात करें। आज आपकी आमदनी अच्छी रहेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के तौर पर दिन मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अपने शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, मौसम का प्रतिकूल असर आप को बीमार कर सकता है। व्यापारिक तौर पर दिन थोड़ा लाभकारी रह सकता है। अचल संपत्ति से संबंधित मस्लो के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए परिश्रम के आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे, आज आपकी उन्नति की योग भी बन सकते हैं। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज शाम तक किसी प्रकार की खुशी प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आज आप अपने प्रेमीजन से किसी विशेष तथ्य पर वार्तालाप कर सकते हैं जिससे आपकी आपसी समझ विकसित होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक सा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप अपनी सूझबूझ का सही इस्तेमाल करते हुए सभी कार्यों को सरलतापूर्वक संपन्न कर पाने में सफल होंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी किस्मत की बदौलत कई कठिन कार्य भी सरलता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। आज मित्रों के द्वारा आपको कोई अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, वे आपकी सहायता हेतु आगे आएंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको पुराने अटके धन भी वापिस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...