विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 जुलाई 2020 राशिफल, महीने के अंतिम दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Dainik Rashifal 31 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको आज सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गुप्त तरीके से विशेष प्रकार के धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में स्थिति ठीक नहीं है, आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि स्वस्थ और बेहतरीन जीवन यापन कर सकें। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा लम्हे व्यतीत करेंगे, साथ ही आज आपके जीवनसाथी आपके कार्यक्षेत्र हेतु कोई विशेष मदद करेंगे जो आपके लिए सफलता का कारण बनेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक भी आज बढ़िया जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आज आपके घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपको माता का सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा। मन प्रसन्नचित है, पारिवारिक वातावरण खुशियों से भरा पुरा दिन रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उथल-पुथल से भरा रहने वाला है। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य में आपके दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है, अतः अपने ऊपर अधिक से अधिक ध्यान दें। आर्थिक मामलों में आपको सही तरीके से प्रबंधन करने की चेष्टा करनी होगी, तभी स्थिति ठीक-ठाक रह पाएंगे अन्यथा आर्थिक मामले में आपको कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अतः धन संबंधी कोई भी फैसला सोच-समझकर एवं समझदारी से लें। कार्य क्षेत्र में आज आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं संतान की ओर से आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको उनका व्यवहार हाव-भाव ठीक नहीं लगेगा। हालांकि इन सबके बावजूद आज आपके समक्ष कई ऐसे लोग रहेंगे अथवा कई ऐसी प्रतिक्रियाएं दिखेंगी जो आप के विरोध में खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें: नजरदोष के लक्षण एवं इसे उतारने के टोटके

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक ही रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा, आप प्यार भरी कुछ मीठी-मीठी बातें करेंगे जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता आएगी एवं प्रेम बढ़ेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी उत्तम रहने वाला है, आपके रिश्तों में गहराई व प्रेम के साथ-साथ समझदारी भी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों के प्रयास लाभ दिला सकते हैं। आपके  मुनाफे के बढ़िया योग बन रहे हैं। आज आपके कार्य की सराहना होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी आज का दिन मान बढ़िया साबित होगा, आपके कार्य का विस्तार होगा। वहीं सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, अतः स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप अपने विरोधियों पर हावी होंगे, उनके द्वारा किए जा रहे आपके विरुद्ध सभी प्रयास असफल हो जाएंगे। मानसिक रूप से आपके ऊपर आज किसी प्रकार का तनाव हावी रह सकता है, सतर्क रहें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर होने वाला है। आपके सभी कार्यों में विलंब होगा। आप के अंदर थोड़ा आलस्य रहेगा, उसका प्रभाव आपके कार्य पर पड़ेगा। अपनी बातचीत के तौर तरीके में सुधार लाएं, किसी को भला बुरा ना कहें। कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग ना करें, जो दूसरों को दुखी कर दें। आज आपका स्वयं के लिए भाग्य पक्ष कमजोर है, अतः आप को और भी अधिक सतर्कता पूर्वक सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने सभी कार्यों को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी कार्य बनने के आसार दिख रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनवान थोड़ा कमजोर ही रहने वाला है, आप के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाएगी। सेहत के मामले में भी दिनमान कमजोर रहने वाला है, आप स्वयं को आंतरिक व शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे, अतः स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल में किसी बात को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है, आप चिड़चिके होकर आवेश में आ सकते हैं, ध्यान रखें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी एवं खर्च में कमी आएगी जिस कारण से आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आपका ध्यान भौतिक सुख-सुविधाओं की और अधिक से अधिक आकर्षित होगा। आप अपना दिन सुख में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने प्रिय साथी के साथ समय व्यतीत करना अच्छा एहसास दिलाएगा। घर-परिवार में किसी स्वजन के स्वास्थ्य बिगड़ सकती है जो आपके मन को व्यतीत कर देगा। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। अपने घर के सभी स्वजनों का बेहतरीन तरीके से ख्याल रखें। आज आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी जिस वजह से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अभी आपको बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, कई क्षेत्रों में आप फिसल सकते हैं। पहले कार्यों को बेहतरीन तरीके से समझने एवं सीखने का प्रयत्न करें। कोई भी कदम आपको सोच समझकर उठाना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर आपके संपूर्ण कारोबार पर ही नहीं, अपितु आप की छवि पर भी पड़ता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी अनुकूल रहेगा। आपके सभी कार्य स्वयं ही शीघ्रता पूर्वक बनते चले जाएंगे। आज आपका मन तरोताजा और प्रसन्न चित्त रहेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में भी नजर आएंगे और इसके साथ-साथ आप को अन्य कार्यों में भी सफलता मिलेगी। दिन खुशियों से भरा व्यतीत करेंगे। आज के दिन आप अपने प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपका दिनमान बढ़िया रहेगा। किंतु पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्याएं बनी हुई है, माता पिता के स्वास्थ्य की स्थिति में भी गिरावट आ सकती है, अतः अपने माता-पिता का विशेष ख्याल रखें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में अपने अधिक से अधिक समय दें। आज कुछ लोगों द्वारा आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना करने की कोशिश की जा सकती है, अतः आपको इन सभी मसलों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। समझदारी बरते व सोच-समझकर कदम उठायें।

ये भी पढ़ें: आज का दैनिक पंचांग 31 जुलाई 2020

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदान करने योग्य है। आज के दिन होने वाली छोटी-छोटी कई यात्राएं आपको तरक्की दिलाएंगी, साथ ही कुछ नए रिश्ते भी बनाने का अवसर प्राप्त होगा। मन प्रसन्नचित्त रहने वाला है। घर-परिवार में भी खुशहाली बरकरार रहेगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल को बढ़ाने में लगे हुए रहेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में भी आप बढ़िया बर्ताव कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश में है, आपका यह बेहतरीन बर्ताव आपको सफलता दिलाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवन साथी को किसी प्रकार की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, अतः अपने जीवन साथी का अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आपका आज का दिन ठीक-ठाक ही बीतने वाला है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप के धन लाभ के बेहतरीन योग बन रहे हैं। आज आपके पुराने अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगी। हालांकि आज आपको अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता के शिखर तक पहुंच पाएंगे। आपका क्रोध बने-बनाए कार्यों को बिगाड़ सकता है, अतः स्वयं पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली हैं, लगन से मेहनत करते जाएं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के प्रियजन उनसे अपने प्रेम का इजहार करेंगे, इससे आपको खुशियों की अनुभूति होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आपके खर्च दिनभर बने रहेंगे। हालांकि आमदनी में भी बढ़ोतरी हो रही है। खर्च को लेकर भी आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह पारिवारिक खर्च है, जो कि आवश्यक खर्च है। आज पुराने मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलने के आसार हैं। घर से बाहर कम ही निकले, आज के दिन यात्रा करना आपके लिए ठीक नहीं है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में स्थितियां पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी, आपके पुराने मानसिक क्लेश समाप्त होंगे। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य स्थिति करवाहट जनक हो जाएंगी, आपको अपने प्रेमी जन का बर्ताव रास नहीं आएगा जिस कारण से बहस या छोटी-मोटी आपसी झड़प हो सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान कमजोर रहने वाला है। आज आप स्वयं को मानसिक तनाव के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। खर्च की अपेक्षा आमदनी में थोड़ी कमी रहेगी, इस कारण से भी आर्थिक मामलों को लेकर आपका तनाव अधिक बढ़ जाएगा। किंतु आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, स्थितियां बेहतर होती चली जाएगी। अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे, सेहत के मामलों को नजरअंदाज ना करें। स्वयं का विशेष ख्याल रखें। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में आज आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी तरह से स्थितियां आपके ही अनुकूल रहने वाली हैं, सभी कार्य आपके अनुसार ही संपन्न होंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी, आपके रिश्ते पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होंगे एवं आपसी समझ भी विकसित होगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में दिनमान भला चंगा रहेगा। कार्यों में आप का प्रभाव असर करेगा। आपके उच्च अधिकारी से आपके संबंध बेहतर बनेंगे वह आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए सफल दायक सिद्ध होगी और आपको इस यात्रा से काफी अच्छा खासा मुनाफा भी होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने प्रेमीजन का स्नेह एवं प्यार प्राप्त होगा। आप स्वयं को काफी खुशनसीब महसूस करेंगे। आज आपको अपने जीवन साथी की मदद से कुछ बढ़िया काम सम्पन्न करने में सहयोग प्राप्त हो सकता है।  घर परिवार में थोड़ी समस्या बनी रह सकती है, किसी बात को लेकर पारिवारिक माहौल थोड़ा गर्म है, किंतु आपको चिंतन मंथन करने की आवश्यकता नहीं है, शाम ढलते-ढलते हालात सामान्य हो जाएंगे।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक अनेक प्रकार की चुनौतियां तो आएंगी, लेकिन आप इन सभी चुनौतियों से बेहतरीन तरीके से जूझते हुए सफल हो जाएंगे। आज आपकी बुद्धिमता खूब काम आएगी। आर्थिक मामलों में दिनमान बढ़िया रहेगा। वहीं पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप तनावग्रस्त स्थिति में आ सकते हैं, उनकी सेहत की स्थिति बिगड़ती जा रही है। वहीं आपके स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया है, पहले की अपेक्षा सेहत की स्थिति और भी बेहतर होंगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल ही रहेगा। प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम भाव विकसित होगा। आज आपको अपने प्रियजन का सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है, किसी बात को लेकर आप के मध्य कहासुनी हो सकती है।