विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 3 अगस्त 2020, सावन के अंतिम सोमवार को इनका बदलेगा लक

Aaj ka Dainik Rashifal 3 August 2020 Horoscope Today in Hindi

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहने वाले हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन का रोमांटिक रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम भाव विकसित होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है, आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं जो भी जातक शिक्षा को अपने पेशा बनाए हुए हैं, उन जातकों को किसी न किसी प्रकार के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से आपको सुखों का भोग करने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में बढ़िया परिणाम प्राप्त होंगे, आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। घर-परिवार का वातावरण बढ़िया होता जा रहा है। कुल मिलाकर दिन बेहतर रहने वाला है। मन को प्रसन्न रखें। किसी बात में गहन चिंतन के माध्यम से स्वयं को अधिक ना उलझाएं।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है। आपके घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आप अपने स्वजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घरेलू खर्च में अचानक बढ़ोतरी होगी किंतु पारिवारिक माहौल घर-परिवार की खुशियों के सामने अपने खर्च को नजरअंदाज कर देंगे। वहीं भाई-बहनों के मध्य किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, इससे आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, शाम ढलते-ढलते आप दोनों एक-दूसरे से फिर से घुल-मिल जाएंगे। सारे रिश्तें सामान्य हो जाएंगे। किसी बात को लेकर आपके ऊपर मानसिक रूप से तनाव आ सकता है। आज आप थोड़े परेशान होंगे। काम के मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है, आज आपको आप के सहकर्मियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा। आप उनके प्रति अपने आभार भी जता सकते है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो कि सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है, किंतु आपके कारोबार हेतु इसे करना आवश्यक हो जाएगा। अतः छोटी-मोटी यात्राओं से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत हो रहा है। वहीं आज आप के मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज यात्राओं के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं, अतः आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, तभी स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके मन को खुशियां देंगे। बढ़ती आमदनी आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी कराएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन मान सफल रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम भाव बना रहेगा। कार्य के मामले में दिन अनुकूल है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...