विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 3 अगस्त 2020, सावन के अंतिम सोमवार को इनका बदलेगा लक

Aaj ka Dainik Rashifal 3 August 2020 Horoscope Today in Hindi

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है, किंतु सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इन दिनों के खर्च में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं वैवाहिक जीवन थोड़ा तनाव रहने वाला है, आप किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की स्थिति ठीक नहीं है जो आपके मन को परेशान करेगी, स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से जीवनसाथी भी चिड़चिड़े रहेंगे, उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। कारोबार के मामले में आपका आज का दिनमान बढ़िया रहने वाला है। आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे, उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास असफल हो जाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों के लिए आज का दिनमान लाभकारी साबित होगा, पढ़ाई लिखाई में विद्यार्थियों का आज मन लगेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव जागृत होगा, आज आप उनकी ओर आकर्षित होंगे। वहीं कारोबार के मामले में आपका आज का दिनमान बढ़िया रहने वाला है, आपको सभी कार्यों में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। इन दिनों आप के खर्च में बढ़ोतरी हो रही है, किंतु इन खर्च को लेकर आप चिंतित होने की बजाय सुकून की अनुभूति करेंगे। इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति हेतु बुरा नहीं होगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार का माहौल खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है और हंसी खुशी का वातावरण बना रहेगा। वहीं कार्यक्षेत के मामले में भी आज का दिन अच्छा साबित होगा। मन लगाकर कार्य करते जाएं, सफलता आपको अवश्य ही प्राप्त होगी। कुल मिलकर दिन आपके अनुकूल बना हुआ है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए दिनमान बहुत ठीक नहीं है। आज आप की स्थिति काफी हद तक उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाली हैं। सेहत के मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके स्वास्थ्य पर इन दिनों बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। कार्यों में भी इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखेगा, आपके सभी कार्य विलंब होते जायेंगे। आप अपनी ओर से खूब मेहनत करेंगे, हालांकि आपकी मेहनत रंग लाएगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, आप किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है जिसमें आपके प्रियजन आप से रूठ सकते हैं, उन्हें मनाने के लिए आपको अपनी ओर से बेहतरीन प्रयत्न करने की आवश्यकता है, तभी स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में आपका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...