विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 3 अगस्त 2020, सावन के अंतिम सोमवार को इनका बदलेगा लक

Aaj ka Dainik Rashifal 3 August 2020 Horoscope Today in Hindi

आज दिनांक 3 अगस्त 2020, दिन रविवार सावन का आखिरी सोमवार है। आज रक्षा बंधन का पवित्र पर्व भी है। आज का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलताओं की प्राप्ति होगी। अपने कार्यों को नई जोश उमंग से बस करते चले जाएंगे। किसी नए कार्य के आरंभ हेतु नई सोच और नई ऊर्जा के साथ योजनाएं बनाएंगे जिसके आपको भविष्य में बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत एवं लगन से कार्य करते रहें, सफलता आपके कदम अवश्य ही चूमेगी। घर-परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा, पारिवारिक जीवन अच्छा बीतने वाला है। माताजी की ओर से आप काफी स्नेह एवं प्रेम की अनुभूति करेंगे, उनकी द्वारा दी जाने वाली सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। आपका आज का दिन खुशी से भरा पूरा रहेगा। इन सब के साथ आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, सेहत में थोड़ी गिरावट आ रही है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। यह दिन आपके भाग्य की वजह से बेहतरीन परिणाम दर्शाएगा। आपके भाग्य का सितारा बुलंद है, सभी कार्यों के लिए लाभकारी साबित होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े निजी तौर पर किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। बाहर कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है, आप अपने स्वजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। आज आप नई जोश व ऊर्जा के साथ दिन को व्यतीत करेंगे। कार्यों में आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है, आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी, पुराने मनमुटाव आदि को भूलकर आप आगे बढ़ेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है, अपने जीवनसाथी के साथ सुकून भरे लम्हे बिताएंगे। सेहत के मामले में स्थिति बेहतर होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...