विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 जुलाई 2020 राशिफल, सावन के चौथे सोमवार होगा इन राशि वालों का बेड़ा पार

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतने वाला है। आप अपने सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा पूरा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अनेकानेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके समक्ष भिन्न-भिन्न प्रकार की चुनौतियां आएंगी, संभवत कोई आपके संबंध में खटास उत्पन्न करने हेतु अनेक प्रकार षड्यंत्र रच रहा है एवं गुप्त रूप से दखलअंदाजी करने का प्रयत्न कर रहा है। आज आप अपने कार्यों में माहिर बनेंगे। आपकी कार्यशैली पहले की अपेक्षा और बेहतर होंगी। सेहत के मामले में स्तिथि बढ़िया है। आज आप घर से बाहर जाने की योजना तैयार हो सकते है। किंतु तत्कालीन परिवेश बाहर जाने हेतु ठीक नहीं है, अतः घर पर ही रहें कम से कम बाहर निकले। धार्मिक कार्यों में आज आप अपनी हिस्सेदारी बढ़-चढ़ कर निभाएंगे।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बढ़िया रहेगा। आपको सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। भाग्य की स्थिति बढ़िया है, इस कारण से भी आप अपने कार्य में अपना 100% दे पाने में सक्षम रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। प्रसंता भरे मूड में आकर आप सभी कार्य बेहतरीन तरीके से फुर्तीले भरे अंदाज में करते चले जाएंगे। आज आप भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरा पूरा रहेगा, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है, आप के मध्य किसी प्रकार की झड़प हो सकती है, अतः आपको सावधान रहकर समझदारी से रिश्ते को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: आज का पंचांग 27 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से बढ़िया रहेगा। आज आप अपने प्रेमी जन को प्रसन्न करने हेतु अनेकानेक प्रकार के जतन करेंगे, अपने रिश्ते व दिन को खूबसूरत बनाने हेतु आपकी ओर से अनेकानेक प्रकार के प्रयास किए जाएंगे जिस में आप सफल होंगे। आपके प्रेमीजन आपके प्रयासों व प्रेम से प्रसन्न रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया है, आप के रिश्ते मजबूत होंगे, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण की भावना बढ़ेगी। विवाहित आज अपना अधिक से अधिक समय संतान के साथ व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया रहेगा। आप की पकड़ पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होंगी। आपकी नई पहचान बन रही है, किसी नए क्षेत्र में आप उभरता हुआ चेहरा बन सकते हैं। सेहत के मामले में दिनमान बढ़िया है। धार्मिक क्रियाकलाप की तरफ मन अधिक अग्रसारित होगा।

कर्क राशिफल

मन में थोड़ा परहेज रखें, किसी विशेष पकवान की और आपका मन आवश्यक से अत्यधिक आकर्षित होगा जो आपके स्वास्थ्य हेतु हानिकारक सिद्ध हो सकता है। संतान की ओर से संबंध बेहतर बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों के स्थानांतरण होने की संभावना है। आज आपके आत्मविश्वास की वजह से कार्य बनते चले जाएंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप किसी विशेष कार्य अथवा कहानी की रचना करेंगे जो लोक प्रसिद्धि का कारण बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से कुछ बेहतर उपहार मिल सकता है जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी आसपास के इलाके में यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है, यह यात्रा आपके लिए यादगार एवं मजेदार से सिद्ध हो सकता है, साथ ही उनत्ति के मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

सिंह राशिफल

आप माता-पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे जो मन को प्रफुल्लित करेगा। आर्थिक मामले में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप की फिजूलखर्ची पारिवारिक अर्थव्यवस्था को बिगाड़ सकती हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। वहीं छात्र किसी विषय पर अनुसंधान करने हेतु ऑनलाइन कोई विशेष तरह की रिसर्च करेंगे। आज आपको कुछ ऐसे अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु मददगार सिद्ध हो सकते हैं। अपने खान-पान पर नियंत्रण स्थापित करें। स्वयं को थोड़ा और अधिक फुर्तीला बनाने की आवश्यकता है, अपने अंदर के धैर्य को समाप्त न होने दें। इससे कार्य बनते बनते रह जाएंगे। अपनी बौद्धिकता एवं तार्किक विचार से आप अपने कार्य को बेहतर कर सकते हैं। आज आप कहीं आसपास घूमने जाने हेतु योजना बनाएंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातक आज आप अपने कार्यक्षेत्र की ओर अधिक एकाग्रचित हैं। आप मेहनत कर लगन से कार्य में जुटे रहेंगे किंतु अचानक घर में कोई ऐसा दुखद संदेश आ सकता है, जिसकी आपको आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यह दुख से भरा संदेश आपके तथा आपके घर परिवार के माहौल को पूर्णरूपेण परिवर्तित कर देगा। आपका अंतर्मन अत्यंत ही दुखी हो सकता है किंतु संभावना है कि शाम तक परिस्थितियां ठीक-ठाक हो जाए जो आपके तथा आपके स्वजनों के मन को राहत देने योग्य होगा। आज आपके घर-परिवार में या स्वजनों में से किसी को अचानक बड़ी स्वास्थ्य समस्या से गुजरना पड़ सकता है। आप स्वयं का भी अधिक से अधिक ख्याल रखें। माता-पिता का सहयोग व प्रेम आपको मार्गदर्शन प्रदान करेगा। आज के दिन आपको यात्राओं से बचने का प्रयत्न करना चाहिए, यात्रा हेतु दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी जबकि प्रेम जीवन में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आ सकता है।

ये भी पढ़ें: श्रावण पुत्रदा एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त

तुला राशिफल

आय में वृद्धि होंगी जिससे मनोबल मजबूत रहेगा। शाम होते-होते घर में खर्च भी बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार आदि के घर पर आने के आसार हैं। इन दिनों आपको अपने घर में किसी रिश्तेदारों का आना अच्छा नहीं लगेगा। आप अपने घर में  किसी को भी आने-जाने नहीं देना चाहते हैं क्योंकि तत्कालीन परिस्थितियां भयावह है। संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था, इस कारण से आपका भयभीत होना उचित है। सतर्कता एवं परहेज बरते। हालांकि इसके अतिरिक्त आज आपके मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपके खर्च में हो रही असिमित वृद्धि भी आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। किसी बात को लेकर मन व्याकुल है। संतान की ओर से मन चिंतित हो सकता है। कारोबार में दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हो सकते हैं जो आपके  के लिए बहुत ज्यादा हितकारी नहीं है। आज के दिन सेहत की स्थिति सामान्य है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई बीतने वाला है। किंतु आपको अपने खर्च पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा धीरे-धीरे स्थिति आपके हाथों से निकल जाएंगी। आप हाथ पर हाथ धरे रह जाएंगे। आपका अधिक से भाग्य पर निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है, यह आपके भविष्य को डूबाने का भी कार्य कर सकता है। अपने आप को कार्यों में लगाएं और खूब मेहनत करें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन प्रेम से भरा पुरा रहेगा, आपके रिश्तों में एक नई शुरुआत होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक निराशाजनक रहेगा, बावजूद इसके शाम ढलते-ढलते परिस्थितियां सामान्य हो जाने के पूर्ण योग बन रहे हैं। वहीं आज आपके सेहत के मामले में भी दिनमान बढ़िया हैं। माता-पिता का अधिक से अधिक ख्याल रखें, घर के अन्य बड़े-बुजुर्गों के प्रति भी थोड़ा अधिक जिम्मेदार होने की आवश्यकता है ।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं जबकि आप के खर्च में कमी आएगी जो आपको आंतरिक तौर पर सफल करने का कार्य करेगा। वहीं कार्यक्षेत्र के मामले में दिन संघर्षमय रहेगा। आपको अपनी पोजीशन पाने के लिए काफी हद तक संघर्ष करना पड़ेगा, तभी दिन का आपके अनुकूल होना संभव है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक शांतिपूर्ण व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा, आज आपकी आपके प्रेमीजन से काफी लंबे समय तक फोन पर वार्तालाप होगी, आप किसी खास अदा से उनका प्यार हासिल करने में सफल रहेगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, अतः सावधानी बरतें।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आपको अपने ध्यान को कार्यक्षेत्र की ओर अधिक केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने मानसिक तनाव को त्याग कर आगे बढ़ने का प्रयोग कर रहे है, एक ही स्थान अटके रहने से कोई लाभ हासिल नहीं होगा, अपितु आपका भविष्य गलत हो  जाएगा। आज आप स्वयं को निराश व तनाव से घिरा हुआ महसूस करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आप एक-दूसरे के प्रति आरोप-प्रत्यारोप की भावना से बचते हुए नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान खुशियों से भरा है, आप के मध्य प्रेम भाव विकसित होगा। आज के दिन अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यता है, सेहत में गिरावट आ सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बढ़िया है। आज आपके भाग्य  के बदौलत आते कई कार्य बन जाएंगे। आपको सफलता ही सफलता प्राप्त होगी। मनोबल ऊंचा बना रहेगा। आपके अंदर का आत्मविश्वास आपके कार्यों में दृढ़ता लाने का कार्य करेगा। आज आप अपने रिश्तों को अधिक महत्व देंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से उम्दा अंदाज में पूर्ण करते हुए नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन बिताने वाले जातक अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने हेतु जीवनसाथी से खूब सारी वार्तालाप करेंगे एवं एक-दूसरे को अधिक से अधिक समझने का प्रयत्न करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रेमीजन से खूब सारी मधुर व प्रेम से भरी बातें करेंगे। अपने आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें अन्यथा समस्याओं से घिर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपके भाग्य जगाने हेतु सहयोगी साबित हो सकता है।

मीन राशिफल

दिनमान कमजोर है। अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतें। सेहत के मामले में स्थिति बढ़िया रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपका दिन काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य आ जाएंगे जिन्हे आज ही करना आवश्यक होगा। आप इसे टालने के प्रयत्न में प्रयत्नशील रहेंगे किंतु उन कार्यों से अपनी जिम्मेदारियों से बच पाना आपके लिए संभव नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी हद तक तनावपूर्ण है। समझदारी से कार्य करें, जोश में आकर होश न खोये। वहीं प्रेम सम्बन्धो के मामले में अपने प्रेमीजन के समक्ष सफाई देने तक की नौबत आ सकती हैं। माता-पिता का अधिक से अधिक ख्याल रखें। आपको अपनी माता की ओर से अपार प्रेम की प्राप्ति होगी जो आपके संवेदना को जागृत करने का कार्य करेगा। संतान को लेकर अधिक चिंतित ना हो, परिस्थितियां जल्द ही सामान्य होने वाली हैं।