विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई व्यतीत होने वाला है। आप कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं जिसके कारण आपका आज का दिन काफी बेहतरीन हो जायेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति दिन-प्रतिदिन प्रगति के योग्य होती जा रही है। किंतु वहीं दूसरी ओर आपके स्वास्थ्य की स्थिति में आए दिन गिरावट आ रही है। आप अपने कार्य क्षेत्र को संभालने के चक्कर में अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, आपके खान-पान में दिन प्रतिदिन कमी आ रही है जो आपको शारिरिक व आंतरिक तौर पर कमजोर बना सकती है, अतएव सेहत पर विशेष ध्यान दे। भाग्य पक्ष आपका मजबूत रहेगा जिसके सहारे आपके कार्य बनते चले जाएंगे। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है, वहीं दूसरी ओर जीवन साथी को किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होगी जो आपको आंतरिक रूप से प्रसन्नता से भर देगा। मन ही मन अब अपने जीवनसाथी को लेकर खूब प्रफुल्लित रहेंगे किंतु उनके सामने अपनी खुशी का इजहार नहीं करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी। दिन आपका अत्यंत ही बढ़िया व्यतीत होगा। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी हेतु मन बनाएंगे, इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपकी नई वस्तु की खरीददारी से भी परिवार के सभी जनों में प्रसन्नता का भाव रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आज आपका कारोबार अच्छा चलेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहें जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है, आप के बीच प्रेम भाव बना रहेगा, आप एक दूसरे के प्रति समझदारी बरत रहे हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जीवन में बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, संभवतः आपके रिश्ते हेतु आपके परिवार वाले हामी भर दे। कुल मिलकर दिन अत्यंत ही खुशनुमा है।

वृश्चिक राशि

आप स्वजनों का खूब ख्याल रखेंगे। अपने आसपास के सभी लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। आप हर किसी का ख्याल रखने की पूरी कोशिश में लगे है। किंतु इन सब में ध्यान रहे आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपके स्वास्थ्य संबंधी अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। किसी भी नए कार्य हेतु आज का दिन अत्यंत ही मंगलकारी है। आप जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे, उसमें आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है किंतु इसके परिणाम बेहतरीन होंगे। संभवत आर्थिक समस्याओं से संबंधित चुनौतियों का भी सामना करना पड़ जाए। विवाहितों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अपनी जिद पर अड़कर अपने रिश्ते ना बिगाड़े। रिश्तो में हर हमेशा स्वयं को सही साबित करना आवश्यक नहीं होता, अतः साझेदारी एवं समझदारी का प्रयोग करें। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...