विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। किंतु इन सब के बावजूद भी आपका आपकी माता से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है जो बड़ा स्वरूप ले सकते हैं। संभवत मामला अचल संपत्ति से संबंधित हो। आपको ऐसा महसूस होगा कि आपके साथ आपकी माता द्वारा नाइंसाफी की जा रही है, किंतु ऐसा नहीं है। आपको तथ्यों को समझदारी के परखकर फर्क समझना चाहिए एवं समझदारी व जिम्मेदारी के साथ व पश्चात ही कुछ बोलिए अन्यथा कहीं आप को समझने में देर ना हो जाए। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से ठीक-ठाक ही व्यतीत होगा। आपके सही-गलत का निर्णय में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन शुभकारी हैं। आपके कार्य में तेजी आएगी, उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन ध्यान केंद्रित कर कार्य करने का है।

मकर राशि

घर परिवार में बहस होने की संभावना है। आज आपको कोई आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है, आपकी कोई कीमती अथवा प्रिय वस्तु कहीं खो सकती है या हो सकता है कि चोरी हो जाए, इसलिए सतर्क रहें। आज आपकी प्रियजन से लंबे समय तक वार्तालाप होगी, ध्यान रहें बातों बातों में किसी पुरानी विषय पर बहस ना करें अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते है। आज आपके अंदर बौद्धिकता एवं आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। इन दिनों आपको किसी ऐसे व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा जो आपको श्रेष्ठता के मार्ग पर ले जा सकते हैं। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिससे आपकी सफलता की मार्ग खुलते चले जाएंगे। आपकी रचनात्मकता आपके मान सम्मान को बढ़ाएगी। आज घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है जिसमे सुधार की आवश्यकता है। किसी नए कार्य आदि में दिमाग लगाएं अन्यथा दिन-प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती चली जाएंगी जो आपके रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती हैं। कारोबार को लेकर मन अशांत रहेगा। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है।

कुंभ राशि

किसी बात को लेकर आप का जिद्दी रवैया आपको मानसिक तनाव देगा। आप सफलता की जगह स्वयं ही स्वयं को विफलता की मार्ग की ओर अग्रसर करते जा रहे हैं। समझदारी से कार्य ले, जोश में आकर होश न खोएं। कोई ऐसा कदम ना उठाएं जो आपके लिए अनेकानेक प्रकार के संकट उत्पन्न कर दें। कार्यक्षेत्र के मामले में आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको अपनी आईडियोलॉजी पर चलकर अपने कार्य को बेहतर बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य ही बना रहेगा। घर परिवार का माहौल कुछ ठीक-ठाक नहीं है, घर परिवार में आज गर्मा-गर्मी का वातावरण बना हुआ है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है, सर्दी-जुकाम, बुखार आदि से आप पीड़ित रह सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया साबित होने वाला है। आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। आज आप अपनी संतान के ऊपर अधिक धन व्यय कर सकते हैं, उन्हें अधिक से अधिक प्रसन्नता प्रदान करने की चेष्टा में लगे रहेंगे। आप उन्हें सभी प्रकार की सुख सुविधाओं को प्रदान करना चाहते हैं। आज के दिन आपके द्वारा किया जा रहा खर्च आपको मानसिक तौर पर शांति प्रदान करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया व्यतीत होगा। हालांकि आज आपको अपने प्रियजन का थोड़ा बहुत गुस्सा झेलना पड़ेगा, किंतु उनके गुस्से में भी आपको उनके प्यार की भावना नजर आएंगी जो आपके रिश्ते को बेहतरीन बनाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया होगा, आज आपकी कि दूरदर्शिता एवं अनुभवी विचार आपका मुनाफा कराएंगे। सेहत की स्थिति बढ़िया है। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।