विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

किसी पारिवारिक समारोह के आयोजन की संभावना है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया रहेगा, आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी कड़ी मेहनत एवं बौद्धिकता आपकी तरक्की करवा सकती हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के अचानक स्थानांतरण हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया है, आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिलेगी जिसका निर्वहन करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी जो आपके दीर्घकालिक समय हेतु लिए लाभप्रद होगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने घर परिवार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं। जो लोग अपने कार्यक्षेत्र अथवा विभाग में परिवर्तन हेतु लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, आज उन्हें मनोनुकूल कार्यक्षेत्र की प्राप्ति हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखद है, अपनों का सहयोग बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहेगा। आज आप स्वयं को मानसिक तनाव से घिरा हुआ महसूस करेंगे जिस वजह से आप बातों ही बातों में किसी स्वजन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। आज आपके खर्च में भी वृद्धि होगी। यह अभी कहीं ना कहीं आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का ही कार्य करेगा। आमदनी के मामले में दिन सामान्य रहेगा, आपको आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिन चीजों के लिए खर्च करना आवश्यक हो, उन्हीं चीजों पर खर्च करें, कुशल तरीके से प्रबंधन करें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा-पूरा रह सकता है। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान खुशियों से भरा है, आपका दिन बढ़िया व्यतीत होगा।

सिंह राशि

आज आप अपनी जरूरी जिम्मेदारियों को समझे और उसे पूर्ण करने का प्रयत्न करें। आप पर आपके स्वजनों की उम्मीदें टिकी है जिसका मान रखने का प्रयत्न करें। इधर-उधर के कार्यो में ही आपका दिन व्यस्त रह जायेगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आज आपके द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाएगी। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति में सफलता मिलेगी। व्यस्तता के कारण दिन थोड़ा थकान भरा हो सकता है। आज परिवार की वजह से आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, अपनों का सहयोग भाव बल देगा। स्वयं के ऊपर ली गई जिम्मेदारियों एवं कार्यो को समय पर पूरा करें। आज किसी सगे-सम्बन्धी से अनबन होने की संभावना है। दांपत्य जीवन समान्य रहेगा। वहीं प्रेम जीवन मे अनबन हो सकती है, समझदारी से काम लें और प्रेम बरतें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...