विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 24 जुलाई 2020, इन जातकों को करना पड़ेगा परिश्रम

Aaj Ka Dainik Rashifal 24 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपके लाभ के योग है। आर्थिक मामलों में दिन अत्यंत लाभकारी है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते है। भाइयों से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, बिना मतलब वाद-विवाद ना करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, आपका क्रोध ना सिर्फ पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकता है, अपितु आपकी सेहत पर भी अपना दुष्प्रभाव दिखा सकता है। आपकी वाणी पर लगाम रखें, ये कहीं कोई नई मुसीबत ना खड़ी कर दे। माता का सहयोग बना रहेगा जिस वजह से आपके कई अटके कार्य बन जाएंगे। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुख देगा। प्रेमीजन का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ख्याल रखिए, मानसिक तनाव अथवा सर्दी, जुकाम आदि से पीड़ित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपके दिनमान प्रतिकूल चल रहे हैं।

वृषभ राशिफल

सभी कार्य आपकी इच्छा अनुसार संपन्न होंगे। कारोबार में दिन बढ़िया रहेगा। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य शैली से अत्यंत ही प्रभावित होंगे। आप खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। आज आप किसी नए कार्य में हाथ लगाने का विचार कर सकते हैं, यह कार्य आपको भविष्य में शुभ फल देगा। पारिवारिक जीवन सुखद है। अपनों का सहयोग बना रहेगा जो मन को आंतरिक प्रसन्नता देने का कार्य करेगा। बड़े भाई की मदद से आर्थिक लाभ हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। किसी स्वजन से दूरियां बनेगी। विवाहितों के लिए दिन सामान्य रहेगा, हालांकि आपकी पुरानी नोकझोंक में कमी आएगी जिससे स्थिति बेहतर बन सकती हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। आज आपकी प्रेमीजन से अच्छी वार्तालाप होगी, आप एक दूसरे के कार्य हेतु आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करेंगे, आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

ये भी पढ़ें: आज का पंचांग 24 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम प्रदर्शित करेगा। आज आपके पुराने रुके हुए सभी कार्य बन जाएंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र हेतु दिनमान बहुत बेहतर तो नहीं है, फिर भी पुराने रुके हुए कार्यों को निपटाने हेतु आज का दिन बढ़िया साबित होगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया है, आप घर-परिवार के साथ खुशियों से भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, संभवत किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, एक-दूसरे को समझने का प्रयत्न करें, किसी भी बात को गांठ बनाकर ना बैठ जाए।  वहीं जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर साबित होगा आज आपकी किसी अपने धार्मिक गुरु अथवा ज्ञानी पुरुष से भेंट मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए मददगार सिद्ध होगा। आपको नए मार्ग प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया साबित होगा, कुछ नौकरी पेशा जातकों के लिए आज स्थान बदली के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों का आज दोपहर तक  कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा। वहीं दोपहर के बाद मानसिक भटकाव की स्थिति उत्पन्न होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र से शीघ्र उब जाएंगे जो आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यह आपकी दैनिक दिनचर्या को भी प्रभावित करेगा। आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावना है। घर-परिवार में बड़े-बुजुर्गों को आपके सहयोग की आवश्यकता है, उनकी मदद करें एवं अपने कार्य क्षेत्र में भी उनकी सलाह परामर्श लें। यह आपके लिए नए मार्ग प्रशस्त कर सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य ही रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान कुछ ठीक नहीं है, आपके बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी, छोटी सी बात को अधिक हवा ना दें अन्यथा यह बड़ी समस्या बन सकती है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे कार्य से दूरी रखें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, खूब लग्न एवं मेहनत से कार्य करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपके उच्च अधिकारी आप से अति प्रसन्न हैं, वे आप की पदोन्नति व वेतन वृद्धि हेतु विचार कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिनमान बढ़िया रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिनमान सामान्य व्यतीत होगा, जबकि प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको अपनी संतान के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, वे किसी गलत मार्ग हेतु अग्रसारित हो रहे हैं। उन पर अपनी नजर बनाए रखें ताकि आप उसे सही मार्गदर्शन दे पाए। आपको अपने कारोबार से उभर कर घर परिवार पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।  सेहत की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का भी ख्याल रखें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी  मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि आप चिंता मुक्त रहेंगे जिस वजह से आपके कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा, किसी समारोह आदि के आयोजन हेतु घर में विचार-विमर्श होगा। घर में किसी जन के विवाह हेतु तैयारियां आरंभ हो सकती है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा, जीवनसाथी का बड़बोलापन आपके मन को ठेस पंहुचा सकता है, उनकी कोई बात आपके दिल को दुखी कर जाएगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप के मामलों में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना हो अन्यथा आये दिन किसी न किसी प्रकार के वाद-विवाद होते रहेंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। आपका जिद्दी स्वभाव आपके कार्य को बिगाड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके कार्यक्षेत्र के साथ-साथ घर परिवार के रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। अपने आलस्य पर नियंत्रण रखें, आपका आलसी स्वभाव आपके कई कार्य बिगड़ेगा। कुल मिलाकर दिनमान आपका उतार-चढ़ाव से युक्त है। आज आपकी यात्रा के योग हैं, यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है, अतः इसे टालने का प्रयत्न न करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, घर-परिवार के लोग आपकी सुख सुविधाओं का विशेष ख्याल रखेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिनमान खुशनुमा ही रहेगा। जबकि प्रेम जीवन में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर बनेगी, आपके पुराने मनमुटाव दूर हो सकते हैं जिससे आपके बीच की आपसी समझ एवं प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी है। आपका पूरा ध्यान घर परिवार की ओर है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे जिससे आपके घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी। पारिवारिक खुशहाली आपके मन को भी प्रसन्न  करेगी। परिवार के सभी जन भी आप के प्रति प्रेम एवं स्नेहा को दर्शाएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। अपने खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। हालांकि आप स्वयं ही समझदारी पूर्वक अपने खर्च को संचालित कर रहे हैं। किंतु पारिवारिक अनावश्यक खर्च पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिनमान खुशनुमा रहेगा। वृश्चिक राशि के कई जातकों के आज अटके हुए धन वापस आ सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्य व्यतीत होगा। कारोबार के मामले में दिनमान बढ़िया है, सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, किंतु ध्यान रहे, एक साथ अपने मन में कई प्रकार के विचारों को न आने दें अन्यथा यह आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है।

धनु राशिफल

आज आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आप स्वयं को भिन्न-भिन्न प्रकार की उलझनों के बीच घिरा हुआ महसूस करेंगे। आपके विरोधी सक्रिय हैं जो आपके लिए अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं, ऐसे में आपको व्याकुल होने की बजाय समझदारी बरतने की आवश्यकता है। अपनों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है, उसे ठोकर मारने की जगह सहयोग लेकर सामंजस्य बैठाकर समझदारी से कार्य को अंजाम दें। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक माहौल बढ़िया है जो आपकी मानसिक उथल-पुथल को कहीं ना कहीं शांति देने का कार्य करेगा। वैवाहिक जीवन भी बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी आपको अपनी बातों से प्रफुल्लित कर देंगे। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन खुशनुमा है, प्रेमीजन के कारण आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है जिसको लेकर आप मन ही मन असमंजस की स्थिति में रहेंगे।

मकर राशिफल

मकर राशि के लोगों को अपना मन एकाग्रचित्त करने की आवश्यकता है। आपका कार्यक्षेत्र से भटकाव आपके लिए अवनति के मार्ग खोलेगा। आपके उच्च अधिकारी  आप से अधिक मेहनत एवं बेहतरीन कार्य की उम्मीद रख रहे हैं, उनकी उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश कीजिए अन्यथा नौकरी के साथ साथ बात आपके मान-सम्मान पर भी बन सकती है। हालांकि पारिवारिक माहौल बेहतरीन रहेगा, आपसी सहयोग भाव दिखेगा। घर-परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि से संबंधित समारोह का आयोजन हो सकता है। किंतु प्रेम के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, किसी बात पर बिना मतलब वाद-विवाद हो सकता है, अतः संभल कर रहें। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आज भाग्य आप के साथ है। कारोबार में भी धन की स्थिति बेहतर है। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ राशिफल

आपके खर्च में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक रूप पीड़ित करने का कार्य करेगा। इसलिए आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अनायास बिना मतलब के ही किसी पर भी अपने धन को व्यय ना करें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं, मौसम का प्रभाव आप पर हावी रहेगा। सर्दी-जुकाम के साथ साथ बुखारआदि भी हो सकता है। अतः इन दिनों आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आमदनी में स्थिति कुछ ठीक-ठाक नहीं है, थोड़ी बहुत आय होगी। दांपत्य जीवन में स्थिति ठीक-ठाक नहीं है, दिन कमजोर है, जीवन साथी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, संभवतः उनको आपकी कोई बात या फिर किसी तथ्य को लेकर रोक-टोक बुरी लग सकती है, आप उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे किन्तु आसफल रहेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं और अपने मन की बातें साझा करेंगे जिससे कोई समाधान मिलने की आस है।

मीन राशिफल

आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, यह निर्णय आपकी और आपके स्वजनों के किस्मत को पलट सकता है। यह बहुत ही बड़ा एवम महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है जिस वजह से आपके परिवार के कुछ खास लोग आपसे रुष्ट हो सकते हैं, हालांकि अधिकांश लोग प्रसन्न रहेंगे। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी बना रहेगा किन्तु आपको साहस एवं धैर्य से कार्य लेने की आवश्यकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी, हालांकि मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। भाग्य कुछ हद तक आपके साथ है, किंतु मेहनत करना भी आवश्यक है। कारोबार में लाभ के योग हैं। रिश्तो में आई दरारें कही ठीक होंगी तो कहीं और भी ज्यादा बढ़ जाएगी, अतः रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन मध्यम है।  दांपत्य जीवन बेहतर है प्रेम बढ़ेगा, आपसी समस्याएं समाप्त होगी।