विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 24 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 24 July 2020

आज दिनांक 24 जुलाई 2020 श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। चतुर्थी तिथि दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात पंचमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में रहते हुए कर्क राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 38 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 18 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 09 बजकर 10 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 10 बजकर 14 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के विशेष मंत्र और उपाय

नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 04 बजकर 05 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा।

योग: वरीयान् योग प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, इसके बाद परिघ योग की शुरुआत होगी।

करण: विष्टि करण दोपहर 02 बजकर 33 मिनट तक, फिर इसके बाद बव करण अर्धरात्रि 01 बजकर 17 मिनट (25 जुलाई 01:17 am) तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: शुक्र दोष निवारण के सरल उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग प्रातः 05 बजकर 39 मिनट से शाम 04 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल सुबह 10 बजकर 07 मिनट से सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 04 मिनट से शाम 07 बजकर 26 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट (25 जुलाई 00:08 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (25 जुलाई 00:47 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 25 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 17 मिनट से 25 जुलाई प्रातः 04 बजकर 55 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • भद्रा काल प्रातः 05 बजकर 37 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 07 बजकर 19 मिनट से सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 08 बजकर 20 मिनट से सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल रात्रि 10 बजकर 43 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 14 मिनट (25 जुलाई 00:14 am) तक रहेगा।