विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 22 जुलाई 2020, इन 6 राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, उनकी किसी तरकीब से आपके बिगड़े हुए कार्य भी बन जाएंगे जिससे आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी एवं प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी जीवनसाथी का सहयोग उतार-चढ़ाव की स्थिति को सामान्य बनाने में कारगर सिद्ध होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आपको कोई नई बुलंदी प्राप्त हो सकती हैं। विद्यार्थी आज खूब मेहनत करेंगे, ऑनलाइन किसी खास विषय पर रिसर्च करने का मन बनाएंगे। आज आपको अटका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा, संतान का सेवा भाव आपको अपनी परवरिश पर गर्व महसूस करें। आज मूड आपका काफी बढ़िया है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। हालांकि आपको अपने मेहनत में बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है, आपकी कामचोरी आपके भाग्य पर हावी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। व्यापारी अपने कारोबार को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप अपने कारोबार के विस्तार हेतु गहन चिंतन मंथन में लगे रहेंगे, आपके द्वारा आज लिया गया फैसला आपके कारोबार को नयी उन्नति भी दिला सकता है। आज आप खुद को ऊर्जावान एवं फुर्तीला महसूस करेंगे। किसी नए मित्र से फोन पर अपने करियर को लेकर लंबी वार्तालाप कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।, आपका सेवाभावी होना आपके भविष्य हेतु फलदाई होगा। इससे आपके मान-सम्मान में भी खूब वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: आज का दैनिक पंचांग 22 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन परिवर्तन के योग्य है। कार्य में परिवर्तन होने की संभावना है। इन दिनों अपने आपको थोड़ा जागरूक रखें। जागरूक रहेंगे तो ही बेहतरीन मौके सामने आएंगे। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य आदि संबंधी परेशानी से पीड़ित रहेंगे। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। अपनी माता का ख्याल रखें एवं उन्हें प्रसन्न रखें। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक नहीं रहेगा, आपस में द्वेष की भावना बनी रहेगी, यहां तक की लड़ाई-झगड़ा तक होने की संभावना दिख रही हैं। धार्मिक कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, मानसिक शांति की तलाश रहेगी।  धार्मिक कार्यों के प्रति धन भी व्यय करेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में दिन कुछ ठीक नहीं है। वहीं प्रेम प्रसंग में आप एक दूसरे से अपने मन की बातें साझा करेंगे, परेशानियां, खुशियां आदि बांटने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। अचानक आपकी आमदनी में असीमित वृद्धि होगी जिससे मन खुशियों से भर जाएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। आज अचानक से धन-संपत्ति में कहीं से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके कई अटके कार्य बन जाएंगे। दिन खुशियों से भरा है। पारिवारिक जीवन का भी आनंद उठाएंगे, भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। भाई बहनों की वजह से आप अपने किसी बड़े कार्य को संपन्न करने में सफल होंगे। घर-परिवार में थोड़ा कलह हो सकता है जिसे आप सभी साथ बैठकर सुलझा लेंगे। कहीं घूमने जाने हेतु योजना बनाएंगे। कारोबार आदि में अपने आप खुद को अनुशासित बनाए रखें, कार्यों को समय पर करने की चेष्टा करें। दांपत्य जीवन सुखद है, आप एक-दूसरे को खुश रखने के लिए अनेकानेक  प्रकार से मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर लोगो के लिए दिन  कुछ ठीक नहीं है, आपके प्रेमीजन आप से नाराज हो सकते है। उन्हें खुश करने हेतु आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मामले में आप के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। आप अपनी मनमानी करने में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देंगे जो आपके लिए भारी नुकसान की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। अतः अब आप भी जागृत हो जाएं, समय बहुत अधिक नहीं निकला है। स्वयं की सेहत का ध्यान रखें अन्यथा स्थिति ऐसी उत्पन्न हो जाएगी जिसे संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, सभी स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपको किसी विशेष तथ्य पर समझाने का प्रयत्न करेंगे किंतु आप अपनी जिद पर अड़े रहेंगें जो आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता हैं। माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। संतान से आज अलग ही प्रकार का जुड़ाव महसूस करेंगे जो मानसिक खुशी को कई गुणा कर देगा। विवाहितों के लिए दिन खुशियों से भरा है, साथ बैठ कर पुराने दिनों को याद कर प्रसन्न होंगे जिससे आपसी करीबियां बढ़ेंगी।

कन्या राशिफल

इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होने जा रहा है। जल्दबाजी में आपको ऐसा निर्णय जिसके लिए आपको जीवन भर पछताना पड़े, सोच समझ कर ही लें। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपका क्रोध पारिवारिक कलह की वजह बन सकता है। गुस्से में आकर अपनी वाणी से आपा न खोएं। आर्थिक मामलों में आप खूब तरक्की करेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में प्राप्त हो रहे किसी नए अवसर को आप गवा सकते हैं, आपको चौकन्ना रहकर सतर्कता एवं समझदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आज आपके घर-परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी जिस वजह से आप मानसिक दबाव का भी अनुभव करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको समझदारी एवं बौद्धिकता का प्रयोग करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: नव ग्रह दोष निवारण के सरल और अचूक उपाय

तुला राशिफल

आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। अब अपने अधिकाधिक कार्यों के बोझ से चिंता ग्रस्त रहेंगे किंतु अधिक कष्टमय स्थिति में आने की आवश्यकता नहीं है, संतान का सहयोग आपकी जिम्मेदारियों को हल्का कर देगा जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, आपके बीच का आपसी प्रेम हर समस्याओं से लड़ने में सक्षम है। संतान के प्रति प्रेम व स्नेह भाव बढ़ेगा, उनकी मेहनत से मन पुलकित रहेगा। आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, आपका क्रोध खुशहाल पारिवारिक वातावरण को परिवर्तित कर सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, आपकी वाणी एवं कटाक्ष रिश्तो में दूरियां उत्पन्न कर सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मन शांत रहेगा। दिन अनुकूल है, सभी कार्य आपकी इच्छा अनुसार संपन्न होंगे। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी, पूजा-पाठ, धर्म-कर्म आदि से जुड़े कार्यो में आपका खूब मन लगेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण है, सभी आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे। माता का सहयोग प्राप्त होगा। माता के सहयोग से किसी अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी, किंतु ध्यान रहे आप अचल संपत्ति आदि में इस कदर लिप्त ना हो जाए कि यह संपत्ति पारिवारिक कलह का कारण बन जाए। पारिवारिक एकता बनाए रखना सर्वोपरि है, संपत्ति चलायमान है। अतः परिवार को अधिक महत्व दें, एवं कोई भी निर्णय लेने से पूर्व  घर के बड़े-बुजुर्गों से विचार-विमर्श अवश्य करें। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा, संतान का आपके प्रति सेवा भाव आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। पारिवारिक एकता बढ़ेगी। किसी स्वजन की कमी खलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है।

धनु राशिफल

आर्थिक मामलों में आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से युक्त है। आपके खर्च में वृद्धि होगी, अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बिना मतलब के किसी भी फालतू की चीज़ों पर अपना धन को व्यय ना करें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं। मौसम का प्रभाव आप पर हावी हो सकता है। सर्दी-जुखाम, बुखार आदि से पीड़ित हो सकते हैं, अतः अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आपके कारोबार की स्थिति कुछ ठीक-ठाक नहीं है। आपकी आमदनी में दिन प्रतिदिन कमी आएगी जिसका प्रभाव आपके घर-परिवार पर भी पड़ सकता है। दांपत्य जीवन हेतु आज का दिन कुछ ठीक नही रहेगा। दिन कुछ कमजोर है, जीवन साथी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, बेहतर है कि आप उन्हें मनाने की कोशिश करें।  आज आप अपने किसी पुराने मित्र से वार्तालाप करेंगे, आप अपनी समस्याओं को भी साझा कर सकते है जिससे कोई समाधान मिलने की आस है। आपके वार्तालाप से पुराने दिनों की यादें भी ताजा होंगी जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। आपको अपने कार्यो में अनेकानेक चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। अपने शत्रुओं से सतर्क रहें, वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं। उन पर नजर रखना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा आप पर संकट मँडराने का खतरा रहेगा। शत्रुओं की योजना सभी बनते कार्य बिगड़ सकती हैं, साथ ही प्राणघातक हमला होने की भी संभावना है। अतः घर में ही रहे, स्वयं को सुरक्षित रखें। आपके लिए यह दुखद बात है कि आपको जब भी किसी बाहरी व्यक्ति से संघर्ष करने हेतु अपनों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तब आपका परिवार आपके साथ मौजूद नहीं होगा। किसी न किसी कारणवश आप परिवार के सहयोग से वंचित रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी नए टेंडर अथवा योजना पर आप कार्य कर सकते हैं जो आपकी प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आपका यह कदम आप की छवि को विकसित करेगा जो आपके व्यापार के विस्तार में अहम योगदान निभा सकता है। अतः लगन व जतन के साथ कार्य करें, सफलता अवश्य प्राप्त करेंगें।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। संभव है आप किसी धार्मिक समारोह आदि में सम्मिलित भी हो। आज आपको किसी सिद्ध पुरुष से मुलाकात होगी जो आपको जीवन के नए मार्ग से अवगत कराएंगे। मानसिक शांति बरकरार रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे, बिना आपके अधिक प्रयास के शत्रु की योजनाएं स्वयं हो नष्ट होती चली जाएंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के लिए लाभकारी है। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। आज आपके मान-सम्मान में अत्यंत ही वृद्धि होगी जिससे आपके पारिवारिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, उनके साथआनंददायक लम्हे व्यतीत करेंगे। सरकारी कार्यों में  सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी कामकाज जो लंबे समय से नहीं हो रहे थे, वो आज सरलता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे।

मीन राशिफल

संपत्ति को लेकर असंतोष की भावना आपके अंदर आएगी। आज आप खूब आमदनी कमाएँगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की हेतु अनेकानेक मार्ग खुलेंगे। घर-परिवार में अचल संपत्ति के बंटवारे से संबंधित मसले पर चर्चा होगी जिसमें आपको आपकी इच्छा अनुसार संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं, फिर भी आपका मन चंचल बना रहेगा। आप हर कार्य में नुक्स निकालने से नहीं चुकेंगे। माता जी आपकी हरकतों से आपसे क्रोधित हो सकती हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा घर परिवार में वाद-विवाद का कारण बनेंगे। अपने आर्थिक स्वार्थ हेतु रिश्तो को दाव पर ना लगाएं, स्वयं को नकारात्मकता से बचाने का की चेष्टा करें। आपकी सोच में आ रही नकरात्मकता खुशहाल जीवन को बर्बाद कर सकती है। जीवनसाथी की किसी बात की वजह से घर परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने से बड़ों का सम्मान करना सीखें अन्यथा आप अपने लिए स्वयं ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा।