विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 22 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 22 July 2020

आज दिनांक 22 जुलाई 2020 श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। द्वितीया तिथि शाम 07 बजकर 21 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात तृतीया तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में रहते हुए कर्क राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा शाम 07 बजकर 17 मिनट तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 17 मिनट पर।

चंद्रोदय: सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 08 बजकर 53 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बुधवार के विशेष मंत्र और उपाय

नक्षत्र: अश्लेशा नक्षत्र शाम 07 बजकर 17 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: सिद्धि योग दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, इसके बाद व्यतीपात योग की शुरुआत होगी।

करण: बालव करण सुबह 08 बजकर 27 मिनट तक, जिसके बाद कौलव करण शाम 07 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: बुध के दोष को दूर करेंगे ये उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 27 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट (23 जुलाई 00:08 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (23 जुलाई 00:47 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 23 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 17 मिनट से 23 जुलाई प्रातः 04 बजकर 54 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल आज पुरे दिन बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 07 बजकर 18 मिनट से प्रातः 09 बजकर 03 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा।