विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 22 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बेवजह अति संवेदनशील ना हो, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका क्रोध अच्छे खासे दिन को बर्बाद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में मानसिक एकाग्रता बरतने हेतु प्रयत्न करें, किसी भी बात पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। धन लाभ हेतु कुछ और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपका ध्यान अपने घर-परिवार की भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति की ओर लगा रहेगा। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव जागृत होगा जिससे आपके बीच की आपसी समझ बढ़ेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा, जीवनसाथी आपके साथ कहीं घूमने जाने हेतु योजना बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बढ़िया है। आज के दिन आप का विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी होगा, इससे आपके क्रोध पर आपका नियंत्रण स्थापित रहेगा एवं दिन आपके अनुकूल व्यतीत होगा।

मकर राशि

आपके शत्रु आप पर हावी होने की चेष्टा कर रहे हैं, वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं जो आपके लिए संकट बन सकता है। आप उसे बल बुद्धि से निपटने की चेष्टा करेंगे,  संभवत आप इसमें सफल भी रहे। अपने कार्यों को आज ऊर्जावान होकर जोश से करेंगे। आपके दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अत्यंत ही बेहतरीन है। निवेश में आप अपना धन लगाने हेतु भी विचार कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए बढ़िया ही रहेगा, आर्थिक लाभ के योग हैं। कहीं से अटके धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। शत्रु को परास्त करने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, हालांकि पहले आप थोड़े चिंतित रहेंगे, किंतु विजयी होने के पश्चात आपके जोश एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद व्यतीत होगा, घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। सेहत के मामले में आपका आज का दिन मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के प्रेम में असीमित वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि

कार्यक्षेत्र में आपको किसी ऐसे जन का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्यों को सफल बनाएंगे, साथ ही आपकी उन्नति हेतु नए मार्ग भी प्रदान करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे अन बन समाप्त हो सकते है, आपके बीच की गलतफहमी दूर होंगी। आज अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष आपको अपने किसी विशेष प्रोजेक्ट आदि पर अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आप के प्रति उनकी मन में विशेष छवि बनेगी। आज आपके समक्ष प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं। आज किसी अन्य की आलोचना करने से बचें अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आपकी छवि पर पड़ सकता है। अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें, उपयुक्त वस्तुओं पर ही खर्च करें। समय के अभाव के कारण आप जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत कर पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी सेविंग पर से पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, बचत के मामलों में सावधानी रखें। आज के दिन आर्थिक निवेश करने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप अपनी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय के लक्ष्य की पूर्ति में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी छोटे मोटे मसलों में पीछे रह जाने से स्वयं को असफल महसूस ना करें, स्वयं को मानसिक तौर पर सकारात्मक बनाए रखें। आर्थिक मसलों पर घर-परिवार में विचार-विमर्श हो सकता है, संभवत वाद विवाद की स्थिति भी उत्पन्न  हो जाए। ध्यान रहे, रिश्तो से अधिक धन को महत्व देना भविष्य में आपके लिए दुखदाई साबित होगा। हर फैसला दिमाग से लेना ही सफलता की निशानी नहीं होती, कुछ फैसले आपको अपने रिश्ते नाते के लिए दिल से भी लेने होते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पुराने अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके आकस्मिक खर्च होने की भी संभावना है। आपके स्वभाव में उग्रता दिखेगी।