विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 19 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, आप के मध्य प्रेम भाव विकसित होगा, साथ ही खुशियों से भरा दिन व्यतीत होगा। हालांकि आज आपको अपने स्वास्थ्य का एवं अपने जीवनसाथी की सेहत का भी अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है, आप दोनों के स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है। आर्थिक मामलों में सामान्य रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा उछाल आने के आसार तो नहीं है, किंतु स्थिति सामान्य रूप से लाभदायक ही बनी रहेगी। आज आप कई तरह के कार्यों को करने हेतु अपनी इच्छा प्रकट करेंगे। आपके कार्यों को लेकर जोश व उत्साह अलग ही दिखे, किंतु कई तरह के कार्यों को देखकर आप दुविधाजनक की स्थिति में पड़ जाएंगे। आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों को आज सफलता की प्राप्ति होगी। यात्रा के भी आसार हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आपको अपने खर्च पर अधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। हालांकि खर्च के साथ-साथ आपकी आमदनी के भी योग बन रहे हैं जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। आपको अपने खर्च के कारण बहुत अधिक प्रभावित होना नहीं पड़ेगा। आज आपका अधिक ध्यान घर परिवार पर रहेगा, आप अपने घरेलू व पारिवारिक समस्याओं पर अधिक ध्यान देंगे, साथ ही घरेलू खर्च को लेकर भी आप कोई नई सूची व कार्यकरणी बना सकते हैं। आज आपकी कार्यकुशलता लोगों के दिलों को भा जाएगी जो आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आप स्वयं ही कामयाबी हासिल करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी आज सुख की अनुभूति होगी।  कुल मिलकर आपका आज का दिन बढ़िया ही रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: आज का पंचांग 19 अगस्त 2020

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने हर कार्य को बेहतरीन तरीके से दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे एवं बढ़िया परिणाम की प्राप्ति करेंगे। आपका आज का दिन काफी बढ़िया बीतेगा। मन हर्षित व पुलकित रहेगा क्योंकि आपको आपके अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होती जा रही है। आज आप अपने भविष्य हेतु कोई नई योजना तैयार कर सकते हैं जिससे परिपूर्ण करने हेतु आप तत्कालीन समय से ही काफी जोशीले व नजर आएंगे।  वैवाहिक जीवन में आज एक-दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे जिससे आपके रिश्तो में धीरे-धीरे प्रेम पड़ेगा। वहीं जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने प्रिय जन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके समक्ष चुनौतियां भी आएँगी किंतु आप इन सभी चुनौतियों से बिना घबराए डटकर सामना कर आगे बढ़ते जाएंगे जिससे आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता और भी अधिक बढ़ जाएगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको आपके कार्यों के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...