विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 19 अगस्त 2020, शुभ-अशुभ मुहूर्त 19 अगस्त 2020

Aaj Ka Panchang 19 August 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 19 अगस्त 2020 भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 12 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ होगा जो 20 अगस्त प्रातः 05 बजकर 17 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात द्वितीया तिथि शुरू होगी।

आज सूर्य मघा नक्षत्र में रहते हुए सिंह राशि में संचार करेगा, वहीं चंद्रमा भी दिन रात सिंह राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 09 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 55 मिनट पर।
चन्द्रास्त: प्रातः 06 बजकर 05 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: मनी प्लांट से जुड़े वास्तु उपाय जो बढ़ाएंगे सुख समृद्धि

नक्षत्र: मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 09 मिनट (20 अगस्त 02:09am) तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा।

योग: परिघ योग रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शिव योग की शुरुआत होगी।

करण: नाग करण सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक, फिर किंस्तुघ्न शाम 06 बजकर 48 मिनट तक, इसके बाद बव करण 20 अगस्त प्रातः 05 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए क्या होगा इसका सभी राशियों पर असर

आज के शुभ मुहूर्त

  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 44 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक है।
  • अमृत काल रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से अर्धरात्रि 01 बजकर 21 मिनट (20 अगस्त 01:21 am) तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट (20 अगस्त 00:05 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 45 मिनट (20 अगस्त 00:45 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 20 अगस्त 2020 प्रातः 04 बजकर 27 मिनट से 20 अगस्त प्रातः 05 बजकर 06 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड प्रातः 07 बजकर 28 मिनट से प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 03 बजकर 05 मिनट से शाम 04 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।