विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 18 जुलाई 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 18 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। दोपहर तक आप कार्यों को जोर-शोर से निपटाने में लगे हुए नजर आएंगे। आप अपना पूरा ध्यान कार्यों की ओर केंद्रित कर उसे फटाफट बेहतरीन अंदाज में संपन्न करेंगे। उसके बाद संध्याकाल में आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताने में व्यस्त हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर-परिवार के जनों के लिए कोई बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास पारिवारिक माहौल को बढ़िया बनाएगा। आपके घर परिवार के सभी जन आपसे एवं आपके जीवनसाथी से प्रफुल्लित है। कार्यक्षेत्र के मामले में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। सभी कार्यों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, वह अवश्य ही आपके पक्ष में पूर्ण होगा। सेहत की स्थिति बढ़िया रहेगी। मन भी प्रसन्नचित्त रहेगा। दोपहर के बाद अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आप स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करेंगे जिससे मन प्रफुल्लित होगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा, आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। लाभ के योग भी हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग सभी कार्य में आपको प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों द्वारा अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है, आप अपने रिश्ते को मजबूती प्रदान कर आगे बढ़ाने की चेष्टा में प्रयत्नरत नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: नाग पंचमी तिथि और पूजन विधि

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। दोपहर तक आपके खर्च में अनायास वृद्धि होती रहेगी। आप अपनी सुख सुविधा एवं भौतिक आवश्यकताओं पर अधिक धन व्यय करेंगे। वहीं दोपहर के बाद आपके दैनिक क्रियाकलाप में थोड़ा परिवर्तन आएगा। आपके व्यवहार में भी परिवर्तन दृश्य मान होगा, संभवतः मानसिक तनाव की स्थिति में नजर आए। आज के दिन कोई भी बड़ा कार्य हाथ में ना लें अन्यथा आप उसे संपन्न कर पाने में कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा, आप के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाएगी, संभवत मामला परिवार से जुड़ा हो। कार्यक्षेत्र के मामले में दिन बढ़िया साबित होगा। वहीं प्रेम जीवन खुशियों से भरा है, आपका प्रेम भाव और अधिक विकसित होगा जिससे आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पुराने मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज का दिन आपके लिए दोहरा प्रभावी रहेगा। दोपहर के बाद आर्थिक मामलों में स्थिति बिगड़ सकती हैं। आपको अपने खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन में ठीक-ठाक व्यतीत होगा, हालांकि किसी बात की वजह से आप अपना ध्यान कार्यों में केंद्रित कर पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे, किंतु धीरे-धीरे आप काम में रम जाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए दिन आज खुलकर एंजॉय करने का है, आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी एवं आपके रिश्तों में प्रेम, आपसी समझ व एकता बढ़ेगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक है। आपके पुराने रिश्तें आज काफी हद तक संवर सकते हैं।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे एवं आगे बढ़ते जाएंगे। आपको काम करने में सुकून की अनुभूति होगी। दिलचस्पी आपके कार्यों में बनी भी रहेगी। आपके उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, आपके कार्य की वे सराहना करेंगे, उनसे आपकी कम्युनिकेशन भी बढ़िया होंगी जो आपके कारोबार के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आज आपके खर्च में कमी आएगी। वहीं वैवाहिक जीवन आज ठीक ठाक ही व्यतीत होगा, किन्तु आप अपने जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। आज आप अथवा आपके प्रेमीजन इस दिन को खास बनाने में लगे हुए रहेंगे, इसके आपको बेहतरीन परिणाम भी नजर आएंगे। आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपना ध्यान रखें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य आपके पक्ष में है, अतः आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता प्राप्त होंगी। दिन बढ़िया साबित होगा। नौकरी पेशा जातक अपनी बौद्धिक क्षमता एवं चतुर दिमाग का प्रयोग करें, तभी आपके समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाएंगे अन्यथा अनेकानेक प्रकार की कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के गृहस्थ जीवन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है, आपको अपने जीवनसाथी के मूड का विशेष ख्याल रखना चाहिए, उसी अनुसार आप वार्तालाप करें अन्यथा रिश्ते में दिक्कत आ सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं, यदि आपके रिश्ते में किसी अन्य का विरोध अथवा षड्यंत्र बार बार आ रहा है, तो आज का दिन उन्हें दूर करने हेतु अत्यंत ही उत्तम है।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों को दोपहर के बाद सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। सुबह से दोपहर तक का काल आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, यह आपके मूड को किरकिरा कर सकता है। किंतु आपके किसी स्वजनों की ओर से आपके मन में भरा गया जोश व उत्साह आपको पूरा जागृत कर देगा जिससे आप अपने कार्य में जोश उत्साह व उमंग लाएंगे और दोपहर के बाद आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग में लगे हुए हैं, किंतु तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संभवत ना हो पाए। कार्य क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। किसी प्रकार की सरकारी योजनाओं द्वारा भी आजा मुनाफे में रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन आज कुछ तनावपूर्ण बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है, आप के रिश्ते बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप के खर्च में अचानक तेजी आएंगी। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आसपास की होंगी फिर भी आप परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपको अधिक व्यस्तता की अनुभूति होगी। मन थोड़ा चिड़चिड़ा सा रहेगा। मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी। सेहत की स्थिति धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा किन्तु आप अपना 100% नहीं दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरा रहेगा, आपके जीवन साथी आपसे प्रेम से भरी बातें करेंगे। आपके मन में उनके प्रति आकर्षण व अनुराग की भावना जागृत होंगी जो एक दूसरे के मन में स्थान बनाने में सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, आप के मध्य किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। संभवत यह किसी तीसरे की वजह से हो अथवा किसी बात की अनबन भी हो सकती है।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन व्यतीत होगा। आज आपके कार्यों की चुनौती समाप्त होने जा रही हैं। आपके विरोधी जो आये दिन अनेकानेक चिंताजनक स्थिति उत्पन्न करने में लगे थे, वे अपनी हरकतों से बाज आएंगे जिससे आपके तनाव में भी कमी आएगी। आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आप अपने परिवार अथवा कार्य में अधिक से अधिक समय पर ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश में नजर आएंगे, आप अपने प्रेमी जन से घर परिवार के सदस्यों को मिलवा सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है, सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। खान-पान का इन दिनों विशेष ख्याल रखें। परिवेश कुछ ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया साबित होगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दोपहर तक आप अपने प्रेम जीवन को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयत्न करेंगे, आप अपने प्रेमी जन से खुलकर ढेर सारी बातें करेंगे, उनकी समस्याओं को समझने एवं अपनी समस्याओं को साझा करने में आप लगे रहेंगे, किंतु दोपहर के बाद आप परिस्थितियों पर अपना नियंत्रण बनाए रख पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर सकते हैं। तत्पश्चात आप के मध्य से बहुत ही अधिक बिगड़ जाएंगे। संभवत आपका रिश्ता समाप्त भी हो जाए। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। सेहत बढ़िया रहेगी किंतु आप मानसिक तौर पर स्वयं को अस्वस्थ अशांत एवं असहज महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप मजबूती से डटे हुए हैं जिस वजह से परिस्थितियां आपके हाथों में रह सकती हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके जीवनसाथी के प्रति आपका रवैया रिश्तो को बिगाड़ देगा। स्वयं पर काबू रखें, तभी सब ठीक-ठाक रह सकता है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातक अपना आज का समय घर परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। घरवालों के साथ लंबे समय बाद आपको समय बिताने का बढ़िया अवसर प्राप्त हुआ है, इसे आप खूब एंजॉय करेंगे। आपको अंदर ही अंदर एक प्रकार की अद्भुत मानसिक, आंतरिक, संतुष्टि एवं शांति की अनुभूति होगी जो आपको हृदय से प्रफुल्लित करेंगी। दिल खुश रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक भी आज का दिन खुशियों से बताएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के मध्य किसी बात को लेकर तनाव आ सकता है, आपके रिश्तों के मध्य की कमजोरी घर परिवार के समक्ष स्पष्ट हो सकती है। अतएव प्रेम ना सही कम से कम तालमेल बनाकर रखने का प्रयत्न करें। आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव से युक्त स्थिति बनी रहेगी। आज आपको किसी विद्वत गंज से सहयोग की प्राप्ति होगी।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप के समक्ष अनेकानेक प्रकार के मार्ग खुलेंगे। कुछ नए रास्ते भी खुल रहे हैं जो आपकी आमदनी को बढ़ाने का कार्य करेंगे। हालांकि दूसरी ओर पारिवारिक खर्च में कमी भी अप्रत्यक्ष रूप से आपकी आमदनी को बढ़ाने का ही कार्य कर रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति के बढ़िया होने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक से गुजर जाएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आज आपके प्रियजन एक प्रकार के घमंड में रहेंगे, वे आपको कुछ ऐसी बातें बोल जाएंगे जो आपके हृदय को ठेस पहुंचा देगी। सेहत के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र के मामले में आज आपकी चहुँ ओर विजय ही विजय होंगी।