विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 17 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है। आप जिस भी कार्य में अपना हाथ लगाएंगे, आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी।। भाग्य का आपको संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आपके कार्य क्षेत्र में कोई नया व अद्भुत परिवर्तन हो सकता है जो आपके पक्ष को मजबूत करने का कार्य करेगा। इससे आप अपने वरिष्ठजनों के सामने अपने तथ्यों को बेहतरीन तरीके से पेश कर पाएंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में आज आपका दिन बढ़िया बीतने वाला है, आप सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से करेंगे। घर-परिवार का माहौल भी खुशियों से भरा पूरा रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है, आपको जीवन साथी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके दिन की शुरुआत आर्थिक मामले में बढ़िया रहेगी। दोपहर होते होते अचानक आपकी खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपको परेशान कर सकती है। आज दोपहर के बाद आपके स्थितियों में नकारात्मक परिवर्तन आएगा, अतः आप अपने आवश्यक व शुभ कार्य को दोपहर से पूर्व ही निपटा लें। दोपहर के बाद आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण कर पाना के बस से बाहर की बात हो जाएगी। वहीं कारोबार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा, आपके कार्य करने की पद्धति से आपका इंप्रेशन बनेगा। लोग आपसे सलाह भी लेंगे। कार्यभार के मामले में भाग्य का सितारा बुलंद है। पारिवारिक जीवन संतुष्टि प्रदायक रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, रिश्ते खूबसूरत व खुशनुमा बनेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ बढ़िया समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को खुशी देगा। आप स्वयं को काफी जोशीला व उत्साहित महसूस करेंगे। आज आपके खर्च में असिमित वृद्धि होने के आसार हैं जिसके प्रति आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। फिजूल में धन व्यय करना आपके लिए आगे चलकर चिंता व संकट का विषय हो सकता है। हालांकि इन दिनों आपकी आमदनी बढ़िया है, इस कारण से आप चिंताओं को धन संबंधित भविष्य की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, फिर भी आप को ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार के मामले में आपको बढ़िया नतीजे प्राप्त होंगे। आपके उच्च अधिकारी आपकी प्रगति व क्रियाकलाप से प्रसन्न है। आज आपका पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन बढ़िया ही रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाएं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...