विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 17 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक है। आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। आपके कई बिगड़े हुए कार्य भी बन जाएंगे। कारोबार में स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बनेगी। अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें, आवेश में आकर कुछ ऐसा ना बोल जाए जो आपके लिए नई मुसीबत बन जाए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बनाकर रखने की चेष्टा करें। आत्मविश्वासी होना सही है, किंतु अति आत्मविश्वासी  होना आपके कार्यों एवं रिश्तों दोनों को बिगाड़ सकता है। अतः अपने अंदर घमंड अथवा किसी के भी प्रति द्वेष भावना ना आने दे अन्यथा आपकी तरक्की को अवनति में बदलते देर नहीं लगेगी। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, हालांकि यह यात्रा आपके लिए कष्टदाई भी साबित हो सकती है। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसमी प्रभाव प्रतिकूल चल रहा है। आपके राशिफल की गणना के अनुसार आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या उभर सकती हैं।

कर्क राशि

आज आपको आत्मविश्वास से काम लेने की आवश्यकता है। स्वयं पर भरोसा रख कर ही बड़ी से बड़ी जंग को जीता जा सकता है। अतः आज आप विश्वास बनाए रखें। आज आपको सभी कार्य में आत्मविश्वास के बलबूते पर ही सफलता की प्राप्ति होगी अन्यथा आप असफल हो जाएंगे। वहीं आपके कार्य व कार्यशैली के कारण लोग आप की खूब सराहना करेंगे। आप लोगों की नजर में सम्मान के पात्र कहलाये जाएंगे। आज आप को आप के क्रियाकलापों की वजह से कोई सुंदर उपहार आदि की प्राप्ति हो सकती हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन का बढ़िया रहेगा, आज आप अपने प्रेमीजन के साथ खुशी-खुशी दिन व्यतीत करेंगे। वहीं कारोबार के मामले में भी आपको नई तरक्की हासिल होगी, आपका दिन काफी बढ़िया एवं मुनाफे से भरा रहेगा। आज आप उन्नति के पद पर अग्रणी बनते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमजोर व्यतीत हो सकता है। आप मानसिक रूप से परेशानियों व चिंताओं से स्वयं को घिरा हुआ महसूस करेंगे। कहीं कोई आर्थिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। किसी कार्य में किया हुआ निवेश आप को महंगा पड़ सकता है जिससे पैसे फंसने की संभावना है। आज के दिन पैसों के लेनदेन में अत्यधिक सावधानी बरतें और ध्यान रखें कि आज के दिन आप कहीं भी निवेश ना करें। यह आप की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। हालांकि आमदनी के मामले में दिनमान ठीक-ठाक ही साबित होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। आपको अपने रिश्तो को लेकर अधिक समझदार होने की आवश्यकता है और इस रिश्तों में खेल ना खेलें, भावनाओं को महत्व दें। आज सेहत की स्थिति बढ़िया रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...