विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 17 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 August 2020 Horoscope

धनु राशि

आज आपका पूजा-पाठ आदि के कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप घर परिवार में हवन यज्ञ आदि जैसे कार्यक्रम की योजनाएं बनाएंगे अथवा किसी मंदिर में या आसपास के धार्मिक स्थल पर पूजन हेतु जा सकते हैं। किसी स्वजन को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित हैं, किन्तु परिस्थितियां  सामान्य होने के पश्चात सब कुछ स्वयं ही सामान्य हो जाएगा। इसलिए अपने आप को मानसिक तनाव व चिंताओं से मुक्त करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, साथ ही आपसी समझ विकसित होगी। आज छोटे भाई बहनों की मदद हेतु आगे आएंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। उनके द्वारा उठाए गए कदम आपके बीच आपसी सामंजस्य व प्रेम को बेहतर बनाएंगे। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन सामान्य ही रहने वाला है। आज आपको आपकी किसी स्वजन अथवा प्रेमीजन या जीवनसाथी के द्वारा मनचाहा उपहार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान कुछ कमजोर है, अतः आप अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतें। सेहत के मामले में स्थिति बढ़िया रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपका दिन काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य आ जाएंगे जिन्हे आज ही करना आवश्यक होगा। आप इसे टालने के प्रयत्न में प्रयत्नशील रहेंगे किंतु उन कार्यों से अपनी जिम्मेदारियों से बच पाना आपके लिए संभव नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए दिन काफी हद तक तनावपूर्ण है, समझदारी से कार्य लें। जोश में आकर होश न खोये। वहीं प्रेम जीवन में अपने प्रेमी जन के समक्ष सफाई देने तक की नौबत आ सकती हैं। अपने माता-पिता का अधिक से अधिक ख्याल रखें। आपको अपनी माता की ओर से अपार प्रेम की प्राप्ति होगी जो आपकी संवेदना को जागृत करने का कार्य करेगा। संतान को लेकर अधिक चिंतित ना हो, परिस्थितियां जल्द ही सामान्य  होने वाली है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके कार्य में आपका फुर्तीला स्वभाव स्पष्ट दिखेगा। आप अपने सभी कामों में तेजी लाएंगे। मानसिक तौर पर आप स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे जिस कारण से आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। आज आपको आपकी कम्युनिकेशन स्किल का बढ़िया फायदा मिलेगा। लोगों से बेहतरीन संपर्क स्थापित होंगे। आपके प्रति इन लोगों के मन में बढ़िया छवि बनेगी। नजदीकी सफर भी आपके लिए बेहतरीन रहेगा। यह आपको फायदा दिलाएगा। कार्यक्षेत्र के मामले में दिनमान बढ़िया रहने वाला है, मन लगाकर मेहनत करते रहे। वहीं विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा, आपके जीवनसाथी भी आप से प्रफुल्लित हैं। प्रेम जीवन में आज थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, परिस्थितियों पर शांति व प्रसन्न मन से विचार करें। सकारात्मक तथ्यों के संबंध में सोचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिनमान सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करते हुए नजर आएंगे। आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर परिवार में कुछ अजीब सी शांति रहेगी जो आपको अंदर ही अंदर खलेगी। किसी की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं। घर परिवार की ओर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य सा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन में भी स्थिति कुछ खास बेहतर नहीं है। आपका दिन मान भी बस ठीक-ठाक ही बीतने वाला है। आपके प्रियजन की सेहत की स्थिति आज अधिक बिगड़ सकती हैं। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन दुखी रह सकते हैं, हालांकि आप अपनी ओर से पूरी कोशिश में हैं कि उन बातों को छोड़ कर आगे बढ़ जाए। दिनमान उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, इसलिए स्वयं के मन को शांत व प्रसन्न बनाए रखने की चेष्टा करें।