विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 15 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 15 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया बितने वाला है। अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे एवं खुशी-खुशी दिन को व्यतीत करेंगे। घर परिवार का वातावरण भी खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको आपके मनपसंद के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करने का अवसर प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रफुल्लित करेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा, आप के मध्य प्रेम की भावना विकसित होने वाली है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का रिश्ता पहले की अपेक्षा और भी बढ़िया रहने वाला है, आपका दिन अच्छा कटेगा। कारोबार के मामले में स्थिति उतार-चढ़ाव से युक्त रह सकती हैं, आज आपको इन मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। आप बेवजह किसी की बुराई ना करें, जो भी मसला हो व्यक्ति को सामने से जाकर कहें, उनके पीठ पीछे बातें बनाना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है।

मकर राशि

बेवजह दूसरों के मसलों में टांग अड़ाना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इससे आप के मान सम्मान पर प्रभाव पड़ेगा। अतः आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए दूसरों के मसलों में आवश्यकता अनुसार ही पड़े। किसी की निजी जीवन में दखल देना आपके लिए एवं आपके स्वजनों हेतु भी ठीक नहीं है। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, आर्थिक पक्ष आपके लिए संकट का कारक बन सकता है। बेवजह के खर्चों से आप स्वयं को परेशान महसूस कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का गृहस्थ जीवन आज सामान्य सा बना रहने वाला है, आज आपको आपके जीवनसाथी की सूझबूझ व समझदारी अच्छी लगेगी जो कि आपके रिश्तो को तनावपूर्ण स्थिति में जाने से बचाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहने वाला है, आप के मध्य प्यार की भावना विकसित होंगी। कारोबार में दिन बढ़िया ही होने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, आप घर परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ तले स्वयं को दबा हुआ महसूस करेंगे। किंतु बावजूद इसके आप अपने कार्य में पीछे नहीं हटेंगे। आपके अंदर जोश उत्साह बना रहेगा जो आप के मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा। लोग आपके प्रति प्रेम व संवेदना की भावना रखेंगे। हालांकि आज आप के खर्च में भी बढ़ोतरी होगी, किंतु आप अपने आर्थिक पक्ष से अधिक पारिवारिक व स्वजनों की खुशियों को महत्व देंगे। आज कारोबार में दिन आपका बढ़िया बीतने वाला है, साथ ही आमदनी भी बढ़िया होगी। लेकिन इन सब के मध्य आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अधिक तनाव लेना आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। घर परिवार का वातावरण खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है जो आपके मन को भी आत्मिक प्रसन्नता प्रदान करेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहने वाला है। आज आपका काफी समय घर में ही बैठकर निकल जाएगा। आप पारिवारिक आवश्यकताओं को अधिक महत्व देंगे। आज का दिन आपका आज कैसे कट जाएगा, आपको खुद भी मालूम नहीं चलेगा। अतः समय को अधिक महत्व दें। घर परिवार के माहौल व वातावरण को देखकर आपका ह्रदय प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक एकता किसी भी चुनौतियों का सामना करने हेतु सशक्त नजर आएगी जो आपके ह्रदय को छू जाएगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने जीवन के संबंध में किसी विशेष तथ्य पर विचार कर सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन बढ़िया रहने वाला है, किन्तु आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।