विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 15 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 15 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

आज आप अपने कार्य क्षेत्र की ओर पूर्णरूपेण केंद्रित नजर आएंगे और अपने कार्य को उन्नत व विकसित करने हेतु नई नई मन में योजना लाएंगे। अपने कार्य क्षेत्र व रोजगार के वृद्धि हेतु नए तरीके अपना सकते हैं। आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत के उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे जो आपके मन को कहीं ना कहीं प्रसन्न करने का कार्य करेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक तनावपूर्ण रहने वाला है, आज आप के मध्य किसी पारिवारिक मसले को लेकर बेवजह ही झड़प हो सकती है जो आपके रिश्ते को प्रभावित करेगा। संभवत आपके लिए यह विवाद का बना मुद्दा भी निरर्थक ही हो। अतः किसी भी तथ्य के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने लें, तभी उस मसले को अधिक हवा दे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। सेहत के मामले में भी स्थिति बढ़िया ही रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के मन में स्वतंत्रता वह राष्ट्र को लेकर कुछ उम्दा विचार चल रहे होंगे। आप इन सभी तथ्यों को लेकर गहन अध्ययनरत रहेंगे। आप हर तथ्य व खबरों को बारीकी से पढ़ कर समझ में काफी प्रयत्नशील नजर आएंगे । आप स्वयं के ज्ञान के वृद्धि व विकास हेतु वरिष्ठ विशेषज्ञ विचार विमर्श करते हुए भी नजर आ सकते हैं। आपके भाग्य का पक्ष प्रबल रहने वाला है, अतः आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप जिस भी क्षेत्र में कदम बढ़ाएंगे, सफलता आपके कदम अवश्य ही चूमेगी। पारिवारिक जीवन काफी खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आप आज अधिक समय अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, संभवतः पारिवारिक जनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने हेतू भी योजना बना ले। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन आज सामान्य सा बना रहने वाला है। प्रेम जीवन में आपका समय खुशी खुशी व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन थोड़ा कमजोर बीतने वाला है। किसी बात को लेकर आपके मन में दुख व हताशा की भावना बनी रहेगी। आपका मन निराश व उदास रहेगा जो ना सिर्फ आपके जीवन को प्रभावित करने का कार्य करेगा, अपितु आपके स्वजनों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आपकी बेवजह की चिंता आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी बिगाड़ देगी जो हर परिवार वालों के लिए समस्या व तनाव का कारण बनेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है, आज ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलने जुलने का कार्यक्रम तय हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों के मध्य किसी तथ्य को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, अपने मध्य वार्तालाप कर मसलों को सुलझाए अन्यथा यह छोटा सा मामला आप के रिश्ते के लिए अधिक घातक हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...