विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 10 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 10 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको अपनी संतान के विषय में अधिक गहन चिंतन करना पड़ सकता है। आप उसके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। घर परिवार में किसी तथ्य पर तर्क-वितर्क कर सकते हैं। मन तनाव से घिरा हुआ है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने जीवनसंगी से किसी मसले पर सुझाव ले सकते हैं जिससे आपको नये मार्ग प्रदर्शित होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिनमान उतार-चढ़ाव से युक्त है, अतः आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में दिन बढ़िया रहेगा, लाभ होने के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है, लक्ष्य के प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ता भटकाव आपको बुरे मार्ग की ओर ले जा सकता है, गलत संगत से बचें।

तुला राशि

अपने व्यवहार में शालीनता बरतने से दिन मंगलमय बीतेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं सहयोग से कोई बिगड़े काम बन सकते है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। किसी समारोह आदि में सम्मलित होने से आनंद मिलेगा। आज का दिन आपके लिए संभवतः काफी अनुकूल रहेगा। सभी कार्य आप के अनुरूप संपन्न होंगे जिससे मानसिक प्रसन्नता भी बरकरार रहेगी। घर-परिवार में अचल संपत्ति से संबंधित किसी मसले को लेकर निर्णय का मार्ग निकल आएगा। आपको किसी अचल संपत्ति को खरीदने में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी, आप एक-दूसरे को समय देंगे जिससे आपके बीच की आपसी समझ भी विकसित होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सुदूर यात्रा के योग बन रहे है जिसमे अपनों के साथ से यात्रा में आनंद आएगा। आर्थिक स्तिथि में गिरावट आ सकती है, अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का यह दिन आपके व्यक्तित्व में अमूलभूत परिवर्तन लाने का है। आज आप अपने समाज में अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं। लोगों की दृष्टि में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होंगी। संभवत किसी से उपहार अथवा सम्मान प्रतीक आदि भी प्राप्त हो। आज आपको आर्थिक लाभ होंगे। जीवन साथी की मदद से कोई अटका हुआ कार्य बन सकता है। किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने हेतु योजना बना सकते हैं। किसी स्वजन के दूर होने से घर में उनकी कमी खलेगी। छोटे भाई-बहनों को कोई उपहार आदि प्रदान कर सकते हैं, जिससे घर परिवार पर आपका दबदबा बना रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। घर के बच्चों के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे जो आपको मानसिक तौर पर प्रसन्न कर देगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर बनेंगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...