विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 10 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 10 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

आज आप को अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करने की आवश्यकता हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।  बिना मतलब के वाद-विवाद से बचें, घर के छोटों के साथ मतभेद या बहस आदि होने की संभावना है। आज आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, हालांकि की यह यात्रा आपके लिए  घातक सिद्ध हो सकती है। अतः आज किसी भी कीमत पर ऐसी यात्राओं पर जाने से बचें। साथ ही आज कारोबार में भी स्थिति उतार-चढ़ाव युक्त रहेगी, आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, किसी बात को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी अशांत रहेगा, घर में किसी बात को लेकर कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी जो आपकी मानसिक अशांति को बढ़ाने का कारक बनेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन शुभ है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में परिवर्तन होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन परिवर्तन के योग्य है। अपने आपको अधिक क्रियाशील बनाने की चेष्टा करें, तभी आपके सामने बेहतरीन मौके सामने आएंगे। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य आदि संबंधी परेशानी से पीड़ित रह सकते हैं। आज आपकी घर से किसी बात को लेकर बहस  हो सकती हैं। आज अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें, एवं उन्हें प्रसन्न रखें। परिवारिक माहौल ठीक ठाक नहीं रहेगा, आपस में द्वेष की भावना बनी रहेगी, यहां तक की लड़ाई झगड़ा तक होने की संभावना दिख रही हैं। धार्मिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, मानसिक शांति की तलाश रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति धन भी  व्यय करेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में दिन कुछ ठीक नहीं है। वहीं प्रेम प्रसंग के मामले में आज आप एक-दूसरे से अपने मन की बातें साझा करेंगे, परेशानियां, खुशियां आदि बांटने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि आप चिंता मुक्त रहेंगे जिस वजह से आपके कार्य क्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। किसी समारोह आदि के आयोजन हेतु घर में विचार-विमर्श होगा। घर में किसी जन के विवाह हेतु तैयारियां आरंभ हो सकती है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का बड़बोलापन आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है, उनकी कोई बात आपके दिल को दुखी कर सकती है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रेम जीवन में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप के मामलों में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना हो अन्यथा आये दिन किसी न किसी प्रकार के वाद-विवाद होते रहेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...